अचानक तबियत बिगड़ने के चलते अस्पताल में भर्ती हुए रॉबर्ट वाड्रा, रात भर पति के पास बैठी रही प्रियंका
अचानक तबियत बिगड़ने के चलते अस्पताल में भर्ती हुए रॉबर्ट वाड्रा, रात भर पति के पास बैठी रही प्रियंका
Share:

रायबरेली: कांग्रेस पार्टी की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा के पति रॉबर्ट वाड्रा को सोमवार की शाम नोएडा के सेक्टर 11 स्थित मेट्रो अस्पताल में भर्ती किया गया। रॉबर्ट को पीठ और पैरों में दर्द की समस्या है। उनका ऑर्थोपेडिक विभाग में इलाज चल रहा है। अस्पताल सूत्रों के अनुसार, वरिष्ठ हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉक्टर पुनीत उनका उपचार कर रहे हैं। उनका सीटी स्कैन भी किया गया। प्रियंका गांधी पूरी रात अपने पति रॉबर्ट के साथ अस्पताल में रहीं। 

वहीं इसकी सूचना मिलने के बाद कुछ स्थानीय नेता व दिल्ली के नेता उनसे मिलने अस्पताल पहुंचे। इसके बाद अस्पताल के आसपास सुरक्षा कड़ी कर दी गई है। मंगलवार को प्रियंका गांधी वाड्रा का मां सोनिया गांधी के लोकसभा क्षेत्र रायबरेली में तीन दिवसीय दौरा प्रस्तावित है। इसमें कांग्रेस के नवनियुक्त पदाधिकारियों के लिए तीन दिवसीय कार्यशाला आयोजित की गई है। पति के अस्पताल में भर्ती होने के बाद कयास लगाए जा रहे हैं कि, प्रियंका का रायबरेली दौरा निरस्त किया जा सकता है। हालांकि, इस संबंध में अभी तक कोई अधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। 

कांग्रेस नेतृत्व ने हाल ही में कुशीनगर के तमुकही विधानसभा सीट से MLA अजय कुमार लल्लू को कांग्रेस ने उप्र का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया था। इसके बाद 47 जिलों के अध्यक्ष व चार शहर अध्यक्षों की घोषणा की गई। इस टीम में सबसे अधिक युवा हैं। नई कमेटी के पदाधिकारियों को वैचारिक प्रशिक्षण के साथ ही इन लोगों से संपर्क व संचार के हुनर सिखाए जाएंगे। 

महाराष्ट्र चुनाव: परिणाम से पहले ही विपक्ष में घमासान, NCP बोली- अगर हम हारे तो कांग्रेस जिम्मेदार

अमेरिका ने धारा 370 पर फिर दिया बड़ा बयान, कहा- भारत के फैसले का समर्थन लेकिन....

अयोध्या मामला: सुप्रीम कोर्ट का फैसला कुछ भी आए, उससे पहले हिन्दू-मुस्लिम पक्ष ने लिया बड़ा फैसला

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -