कभी गिटार बजाने के लिए तो कभी सेक्सी पुरुष के नाम से पहचाने गए रॉबर्ट पैटिनसन
कभी गिटार बजाने के लिए तो कभी सेक्सी पुरुष के नाम से पहचाने गए रॉबर्ट पैटिनसन
Share:

रॉबर्ट पैटिनसन का जन्म आज ही के दिन यानी 13 मई 1986 को लंदन में हुआ था। आज वह अपना 36वां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रहे है। रॉबर्ट ने  एक्टिंग करने से बहुत पहले ही संगीत के लिए अपना प्यार व्यक्त किया था। उन्होंने करीबन 4 साल की आयु से गिटार और पियानो सीखना शुरू कर दिया था। किशोरावस्था के दौरान रॉबर्ट अपने खुद के लिखे हुए गाने पब में गाया करते थे।

वह 12 साल की आयु से मॉडलिंग कर रहे हैं। उन्होंने मूवी हैरी पॉटर एंड द गौब्लेट ऑफ फायर में सेड्रिक डिगरी का रोल प्ले किया था। इसके लिए उन्हें द टाइम्स द्वारा उस वर्ष के ब्रिटिश स्टार ऑफ टुमॉरो के लिए भी नॉमिनेट किया जा चुका है। रॉबर्ट मूवी ट्विलाइट में अपने वैंपायर वाले किरदार से रातों रात चर्चाओं का विषय बन गए थे। इस मूवी में उनके साथ क्रिस्टन स्टीवर्ट लीड रोल में दिखाई दी थी। रॉबर्ट और क्रिस्टन स्टीवर्ट ने कुछ वक़्त एक दूसरे को डेट भी किया लेकिन बाद में दोनों ने एक दूसरे से दूरी बना ली। ट्विलाइट सीरीज में उनके किरदार एडवर्ड कूलीन का उनके करियर में बहुत बड़ा योगदान मिल रहा है। द टेलीग्राफ की 10 सर्वाधिक कमाई करने वाले अभिनेताओं की लिस्ट में ट्विलाइट मूवी से हुई 10 मिलियन डॉलर की आय के साथ पैटिनसन को 10वां नंबर दिया गया। जिसके साथ साथ वह हाई लाइफ, गुड टाइम जैसी मूवीज में भी काम कर चुके हैं।

वैज्ञानिक आधार पर ट्विलाइट सीरीज के अभिनेत्री रॉबर्ट पैटिनसन को इस वर्ष सबसे हैंडसम पुरुष के रूप में भी चुन लिया गया। गोल्डन रेशो ऑफ ब्यूटी फाई पर रॉबर्ट को 92.15 प्रतिशत हासिल हुए थे। वहीं पीपल पत्रिका द्वारा 2008 में और ग्लैमर द्वारा 2009 में कराए गए एक सर्वेक्षण में उन्हें सर्वाधिक सेक्सी जीवित पुरुषों में से एक नॉमिनेशन भी मिला था।

फैंस के इंतजार पर लगा ब्रेक, सामने आया अवतार-2 का धमाकेदार टीजर

हॉलीवुड की इस मूवी के कारण खतरे में पड़ा पाकिस्तानी सिनेमा....बौखलाए मेकर्स ने उठाई आवाज

भारतीय दर्शकों के दिलों को भा रहे डॉक्टर स्ट्रेंज, जानिए क्या है अब तक की कमाई

रिलेटेड टॉपिक्स
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -