German Football League : रॉबर्ट लेवांडोवस्की ने रचा इतिहास
Share:

जर्मनी : जानेमाने रॉबर्ट लेवानडोस्‍की ने अपने करियर में एक नया इतिहास कायम करने में सफल हो गए है दरअसल, आधिकारिक समय 8 मिनट 59 सेकंड में पांच गोल जमाकर बुंदेसलीगा (जर्मन फुटबॉल लीग) में नया रिकॉर्ड बना दिया है। बेयर्न म्‍यूनिख ने वोल्‍फ्सबर्ग को 5-1 से करारी शिकस्त दी है।

लेकिन इस बात से खुद लेवानडोस्‍की भी हैरान है की उन्होंने इतने कम समय में फूर्ति से गोल करने में सफल गए हैं। वही डेनियल कैलिगुइरी ने अच्छा गोल करते हुए वोल्‍फ्सबर्ग को 1-0 की बढ़त दिला दी।

डेनियल कैलिगुइरी की बढ़त तब तक सफल  रही जब तक लेवानडोस्‍की बेंच पर बैठे रहे। लेवानडोस्‍की ने मात्र तीन मिनट 19 सेकंड में हैटट्रिक पूरी करने में सफल हुए है। रॉबर्ट ने 51वें मिनट से 55वें मिनट के बीच तीन गोल किए। इस लीग के इतिहास की यह सबसे तेज हैटट्रिक साबित हुई।

अच्छा प्रदर्शन को करके और एक रिकॉर्ड अपने नाम करने के बाद रॉबर्ट ने कहा, 'ये अद्भुत था। पांच गोल, ये अविश्वसनीय है। मैं बहुत-बहुत संतुष्ट हूं। ये मेरे लिए एक शानदार शाम रही।'

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -