कारोबारी के घर लाखों की डकैती, बेटे व पोते को मारी गोली
कारोबारी के घर लाखों की डकैती, बेटे व पोते को मारी गोली
Share:

 

झांसी : शहर में बदमाशों के हौसले बुलंद है सराफा कारोबारी के घर धावा बोलकर लाखों की डकैती को अंजाम दिया। विरोध करने पर व्यवसायी के बेटे और पौत्र को गोली मार दी। कीमती सामान से भरा बैग लूटकर बदमाश फरार हो गए। गंभीर रूप से घायल दोनों को मेडिकल कॉलेज पहुंचाया गया जहां से उन्हें दिल्ली रेफर कर दिया गया। उधर, घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने गुरसंराय-मऊरानीपुर हाईवे जाम कर हंगामा किया।

शादी में बचे थे 20 दिन और युवती ने कर दिया ऐसा काम कि दंग रह गए सभी

बेटे को मार दी गोली 

सूत्रों से प्राप्त जानकारी अनुसार रेवन गांव में सर्राफ जगदीश के घर बदमाश छत के रास्ते घुसे। उस वक्त घर में जगदीश की पत्नी, बेटा, और बच्चे मौजूद थे। बदमाश कीमती सामान बटोर रहे थे, तभी एक लड़का कमरे से बाहर निकला। इस पर दो बदमाशों ने उसे पकड़ लिया। लड़के ने चीखा तो एक बदमाश ने उसे गोली मार दी। गोली की आवाज सुनकर घर के अन्य सदस्य और आस-पड़ोस के ग्रामीण भी जग गए। 

हत्या के शक में जबरदस्ती पीटा गया व्यक्ति

लूटपाट कर भाग निकले

परिजनों के अनुसार कमरे से बाहर निकले उनके एक बेटे ने अपनी लाइसेंसी बंदूक से जवाबी फायरिंग की तो बदमाशों ने उसे भी गोली मार दी। फायरिंग गांव में हड़कंप मच गया। जब तक ग्रामीणों की भीड़ एकत्र होती, बदमाश लूटपाट कर भाग निकले। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने ने देर रात तक आसपास क्षेत्र में सर्च ऑपरेशन चलाया पर बदमाशों का सुराग नहीं लगा।

तीन छात्राओं को अपने साथ खेत में ले गया आरोपी और पहुँच गए हेड मास्टर...

लड़की को देखकर बजाय हॉर्न तो मिली 3 साल की सजा

कलयुगी माँ ने पराए मर्द के साथ अपनी बेटी को कर दिया कमरे में बंद, कहा- 'करो एन्जॉय...'

रिलेटेड टॉपिक्स
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -