भगवा रंग में रंगा आणंद
भगवा रंग में रंगा आणंद
Share:

आणंद। गुजरात राज्य के आणंद में आज भारतीय जनता पार्टी अपना व्यापक प्रचार कर रही है। यहां दूसरे चरण का मतदान होना है। 14 दिसंबर को होने वाले मतदान के पहले, कई प्रमुख नेता चुनावी प्रचार में लगे हैं। इस दौरान, आज राज्य के मुख्यमंत्री विजय रूपाणी रोड शो कर रहे हैं। आज दोपहर करीब 12 बजे उन्होंने अपने रोड शो की शुरूआत की। रोड शो के तहत, सड़कें भगवा रंग से पट गईं।

हर कहीं भाजपा के समर्थक नज़र आ रहे थे। मुख्यमंत्री विजय रूपाणी स्वयं हाथ जोड़कर, लोगों का अभिवादन कर रहे थे। लोग और भाजपा, समर्थक उनका अभिवादन कर रहे थे। रोड़ शो में विजय रूपाणी खुली जीप में सवार होकर, लोगों का अभिवादन कर रहे थे। दूसरे चरण के मतदान के लिए, भाजपा व्यापक प्रचार - प्रसार कर रही है।

हालांकि चुनाव में अभी तक विभिन्न दल एक दूसरे पर सांप्रदायिक, जातिवादी और विकास को लेकर, पिछड़ने के आरोप लगा रहे थे मगर, अब सत्तासीन केंद्र सरकार को विपक्ष ने सी - प्लेन के प्रोजेक्ट को लेकर, घेर लिया है। इस मामले में, पाटीदार आरक्षण आंदोलन के नेता हार्दिक पटेल ने भी सत्तासीन राज्य सरकार की आलोचना की थी।भारतीय जनता पार्टी विधानसभा चुनाव के प्रचार - प्रसार के लिए जोर - शोर से कार्य कर रही है। भाजपा द्वारा, राहुल गांधी द्वारा अपने प्रचार का प्रारंभ मंदिरों में दर्शन करने से किए जाने की भी जमकर आलोचना की गई। 

पीएम मोदी ने किया सी प्लेन का सफर

राहुल ने जगन्नाथ मंदिर में दर्शन किए

राहुल ने दलितों की सुरक्षा को लेकर किया सवाल

राहुल की रैली में नाना ने पीएम मोदी की आलोचना की

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -