सड़क हादसे में वाहन के परखच्चे उड़े
सड़क हादसे में वाहन के परखच्चे उड़े
Share:

कराची। पाकिस्तान में एक सड़क हादसा हो गया। इस दुर्घटना में करीब 10 लोगों की मोत हो गई। मरने वालों में 6 बच्चे भी शामिल हैं। दुर्घटना सिंध हाईवे क्षेत्र में हुई। जानकारी के अनुसार सिंध के हाईवे में दो बसें अपने गंतव्य की ओर जा रही थीं इसी दौरान एक पिकअप वैन क्षेत्र से गुजरी। बसों की गति बेहद तेज़ थी। इसी दौरान तेज गति से आ रही वैन का वाहन चालक अपने वाहन को संतुलित नहीं कर पाया और वैन बसों के पास आने पर असंतुलित हो गई।

असंतुलित वैन की बसों से टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बसें तक क्षतिग्रस्त हो गई और पिकअप वाहन के परखच्चे उड़ गए। वाहनों की दुर्घटना होने पर जोरदार आवाज़ हुई। यह आवाज़ धमाके की ध्वनि जैसी थी। आवाज़ सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। जो लोग क्षेत्र से गुजर रहे थे वे भी वहां पहुंचे।

उन्होंने प्रभावित वाहनों से लोगों को निकाला और चिकित्सालय पहुंचाने के लिए एंबुलेंस को संपर्क किया। इसी दौरान पुलिस को सूचना दी गई। हालांकि बस चालक दुर्घटना के बाद फरार हो गए। मगर पुलिस ने वाहनों को जब्त कर लिया। मामले में जांच की जा रही है। बस चालकों की तलाश की जा रही है।

भविष्य में नहीं होंगे भारत और पाकिस्तान के मैच

INDvSL: मुंबई में हुए तीसरे वन डे का लेखा-जोखा

पाक की असलियत संयुक्‍त राष्‍ट्र को बताने वाली ईनम गंभीर चोरो का शिकार हुई

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -