हिमाचल प्रदेश के मंडी में हुआ बड़ा सड़क हादसा, 7 लोगों की मौत
हिमाचल प्रदेश के मंडी में हुआ बड़ा सड़क हादसा, 7 लोगों की मौत
Share:

मंडी: हिमाचल प्रदेश के मंडी में आज सुबह करीब तीन बजे एक बड़ा सड़क हादसा हो गया है। मिली जानकारी के मुताबिक इस हादसे में करीब 7 लोगों की मौत हुई है। वहीं इस हादसे में वाहन चालक को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। मिली जानकारी के मुताबिक यह हादसा मंडी जिले के पुलघराट क्षेत्र के पास सुकेत खड्ड की जलधारा में हुआ है।

बताया जा रहा है सुकेत खड्ड नदी में वाहन के गिर जाने से सात लोगों की मौत हो चुकी है। इस हादसे में मारे गये सभी सात लोग बिहार के बताए जा रहे थे। ऐसा भी बताया जा रहा है कि, 'सभी मजदूर थे। हालांकि अभी मृतकों की अच्छे से पहचान नहीं हो सकी है।' इस मामले की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और राहत व बचाव कार्य में जुट गई।

काफी मेहनत के बाद पुलिस ने नदी में गिरी गाड़ी से शवों को निकाला। इस हादसे में गंभीर रुप से घायल चालक को पुलिस ने तत्काल अस्पताल में भर्ती करवाया। वैसे इस मामले में पुलिस का कहना है कि, 'आज सुबह ये गाड़ी में सवार जा रहे थे। लेकिन पुल घराट के पास गाड़ी अनियंत्रित हो गई और रेलिंग तोड़ते हुए नीचे गिर गई।'

सौमित्र चटर्जी के निधन से बॉलीवुड इंडस्ट्री में छाया शोक, स्टार्स ने किये ट्वीट्स

भारतीय अर्थव्यवस्था अनुमान से अधिक तेजी से हुआ विकास

बिहार: आज नीतीश संग शपथ ले सकते हैं 16 मंत्री

रिलेटेड टॉपिक्स
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -