दुल्हन की विदाई करा कर लौट रही कार अनियंत्रित होकर पलटी, कई घायल
दुल्हन की विदाई करा कर लौट रही कार अनियंत्रित होकर पलटी, कई घायल
Share:

बलरामपुर : शहर में दुर्घटनाएं कम होने का नाम नहीं ले रही दरअसल दुल्हन की विदाई करा कर लौट रही कार शुक्रवार को डूमरिख नाले के पास अनियंत्रित होकर पलट गई। इसके चलते उसमें बैठे दूल्हा-दुल्हन सहित कई लोग घायल हो गए। सभी घायलों को शहर के समीप जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उनकी हालत अब स्थिर बताई जा रही है।

दुधवा बाघ अभयारण्य में शुरू हुई शाकाहारी जानवरों की गणना

इस तरह हुआ हादसा 

सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार, अखिलेश सिंह का गुरुवार को ही मुक्ति सिंह से विवाह हुआ था। जिसके बाद परिवार के सभी लोग दुल्हन की विदाई कराने के बाद शुक्रवार को एक कार में सवार होकर गांव लौट रहे थे। इसी दौरान डुमरिख नाले के पास तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे बने गड्डे में पलट गई। इसके चलते गाड़ी में बैठे दूल्हा-दुल्हन सहित सात लोग घायल हो गए।  

बच्चे को खुला छोड़ना परिजनों को पड़ा भारी, तालाब में डूबने से मौत

जारी है घायलों का उपचार 

जानकारी के मुताबिक दुर्घटना होते देख स्थानीय लोगों ने सभी को कार से बाहर निकाला और जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। अभी तक यह पता नहीं चल पाया है कि बारात लेकर गया परिवार किस गांव का है और शादी कहां पर हुई है। फिलहाल सभी घायलों का अभी उपचार जारी है। वहीं यह बात भी सामने आ रही है कि वाहन चलाने वाले चालक के पास ड्राइविंग लाइसेंस भी नहीं था। 

पटरी से उतरी आगरा से दिल्ली जा रही पैसेंजर ट्रेन की बोगी

थमने का नाम नहीं ले रही उत्तराखंड के जंगलों में लगी आग, हुआ लाखों का नुकसान

अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से जा टकराया पिकअप वाहन, हादसे में 10 की मौत

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -