अनियंत्रित होकर पेड़ से जा टकराई कार, बड़ा हादसा टला
अनियंत्रित होकर पेड़ से जा टकराई कार, बड़ा हादसा टला
Share:

बोकारो : शहर के पेटरवार थाना क्षेत्र के लेपो चेक नाका के सामने एक ऑल्टो कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से जा टकराई। कार में सवार चार लोग जब तक कुछ समझ पाते, गाड़ी में आग लग गई। किसी तरह लोगों ने नीचे कूदकर अपनी जान बचाई। पुलिस और स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। सभी रजरप्पा स्थित मां छिन्नमस्तिका मंदिर से पूजा कर अपने घर लौट रहे थे।

मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी, गंभीर चक्रवाती तूफान में तब्दील हुआ फैनी

इस तरह से हुआ हादसा 

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार कार जैसे ही लेपो गांव के चेकनाका के सामने पहुंचे, कार अनियंत्रित होकर एक पेड़ से जा टकराई। इस दुर्घटना में संतोष का पैर व सीना बुरी तरह से दब गया। इसी बीच कार में आग लग गई। ग्रामीणों की मदद से सभी कार सवारों को नीचे उतारा गया और सामुदायिक स्वाथ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। जहां पर प्राथमिक उपचार के बाद संतोष मंडल को रांची रिम्स रेफर कर दिया गया।

बांसवाड़ा में पलटी पिकअप, दो लोगों की मौत कई घायल

इसी के साथ घायलों में संतोष मंडल(40), बसंती देवी(35), आशीष(17) व आलोक(14) शामिल है। चलकरी गांव के मंडल टोला निवासी संतोष कुमार मंडल अपनी शादी की सालगिरह के मौके पर पत्नी और दो बेटे के साथ रजरप्पा गए थे। यहां पूजा के बाद अपनी ऑल्टो कार से घर लौट रहे थे।

जनअदालत लगाकर नक्सलियों ने उतारा ग्रामीणों को मौत के घाट, दहशत का माहौल

गढ़चिरौली नक्सली हमले की पीएम मोदी ने की कड़े शब्दों में निंदा

महाराष्ट्र के गढ़चिरौली में बड़ा नक्सली हमला, अब तक 15 जवान शहीद

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -