सड़क दुर्घटना में पुलिस अधिकारी की मौत
सड़क दुर्घटना में पुलिस अधिकारी की मौत
Share:

रांची :  यहां एक सड़क दुर्घटना में एक पुलिस अधिकारी की दर्दनाक मौत हो गई। मृतक अधिकारी आनंद जोसेफ तिग्गा एंटी करप्शन ब्यूरो में पदस्थ होकर अवर पुलिस अधीक्षक के रूप में कार्य कर रहे थे। उनके निधन पर मुख्यमंत्री रघुबर दास ने शोक जताया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार तिग्गा गुरूवार को कुछ पुलिस जवानों के साथ पलामू में छापा मारने के लिये जा रहे थे। लेकिन रास्ते में ही उनका वाहन पलटी खा गया। दुर्घटना के समय तिग्गा आगे बैठे हुये थे, इस कारण उन्हें गंभीर चोंटे आई। बताया गया है कि पलामू में ही उन्हें जब प्रारंभिक उपचार दिया गया तो चिकित्सकों ने बताया था कि उन्हें अटैक आया है, इसके चलते उन्हें रांची भेजा गया, लेकिन यहां उनकी मौत हो गई।

गौरतलब है कि तिग्गा एक ईमानदार और साफ सुथरी छबि वाले अधिकारी थे। जिस मार्ग पर उनका वाहन पलटा,वह हाईवे होकर घुमावदार मार्ग था और उनका वाहन तेज गति से चलाया जा रहा था। वाहन में बैठे तिग्गा और अन्य पुलिसकर्मियों ने वाहन चालक को वाहन की गति धीमी करने के लिये भी कहा था, लेकिन उसने नहीं सुनी। आखिकार वाहन पलट गया। वाहन में बैठे अन्य पुलिसकर्मियों को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई है।

दुर्घटना ने लील ली तीन जिंदगी

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -