उपेंद्र कुशवाहा के बिगड़े बोल, कहा- भाजपा वो 'सीता' जो मंच के पीछे सिगरेट पीती है...
उपेंद्र कुशवाहा के बिगड़े बोल, कहा- भाजपा वो 'सीता' जो मंच के पीछे सिगरेट पीती है...
Share:

पटना: एनडीए छोड़कर महागठबंधन में शामिल होने वाले राष्ट्रीय लोक समता पार्टी (रालोसपा) के अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा का एक बयान तेजी से वायरल हो रहा है। दरअसल दरभंगा जिले में बिहार के महागठबंधन उम्मीदवार अब्दुल बारी सिद्दीकी के लिए चुनाव प्रचार करने पहुंचे कुशवाहा भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर हमला बोल रहे थे। इसी दौरान उन्होंने भाजपा की तुलना रामलीला की एक पात्र सीता से कर दी और कहा कि जिस सीता मैया को स्टेज पर देखकर लोग सिर झुकाते हैं, वही सीता मैया पर्दे के पीछे जाकर सिगरेट पीती है।

उपेंद्र कुशवाहा ने कहा कि, 'एनडीए में रहकर आए हैं हम तो बेहद करीब से देखकर आए हैं। ये भीतर से अलग हैं और बाहर से अलग हैं। रामलीला में तो इधर के लोगों का अधिक अनुभव है। आप लोगों ने रामलीला देखी है न? जब रामलीला होती है तो स्टेज सजता है, सभी पात्र आते हैं। जब पर्दा उठता है तो कलाकार मंच पर होते हैं। उन्हीं में एक कलाकार मां सीता का रूप धारण करके आता है। जब माताएं-बहनें उन्हें देखती हैं तो शीश झुकाती हैं।'

कुशवाहा ने आगे कहा कि 'इतना सम्मान होता है उनके मन में देवी के रूप के लिए। पर्दे के समक्ष तो वो मां सीता होती है, लेकिन पर्दे के पीछे जाकर देख लीजिए तो वही सीताजी सिगरेट पीती हुई मिलती हैं। बस यही भाजपा का भी चेहरा है। अंदर सब कुकर्म है, किन्तु बाहर ऐसा है कि बस भगवान का ही रूप हो। देवी वाला जो रूप है वह स्टेज पर होता है जिसे आप लोग देखते हैं। सिगरेट वाला रूप जो है वो, हम देखकर आए हैं। हम एनडीए में मंत्री थे उनके साथ।'

खबरें और भी:-

पांच सालों में इतने मालामाल हो गए 'दीदी' के भतीजे, जानिए कितनी है संपत्ति

गिरिराज सिंह का विवादित बयान, अगर कब्र चाहिए तो वन्दे मातरम् कहना होगा

लोकसभा चुनाव: 29 अप्रैल को वाराणसी से प्रियंका का नामांकन, पीएम मोदी के खिलाफ होगा चुनावी रण !

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -