NDA गठबंधन में दरार, मांझी-पासवान माने तो RLSP हुई नाराज

नई दिल्ली : बिहार चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशियों की पहली सूची जारी कर दी गई है। इस दौरान भाजपा द्वारा 43 उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की गई है, दूसरी ओर भाजपा के नाम की घोषणा के बाद एनडीए की सहयोगी राष्ट्रीय लोक समता पार्टी अर्थात् रालोसपा द्वारा आपत्ती ली गई है। इस दौरान सीटों का तालमेल बनाने को लेकर चर्चा चलती रही। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता और केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा ने पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति के साथ बैठक के बाद सूची जारी की।

इस दौरान उन्होंने कहा कि 50 प्रतिशत से भी अधिक प्रत्याशी महिलाऐं और इनमें युवाओं की संख्या भी कम नहीं है। ऐसे प्रत्याशियों में अनुसूचित जाति और पिछड़े वर्ग के उम्मीदवार भी हैं। इस मामले को लेकर उपेंद्र कुशवाह ने कहा कि उनकी पार्टी को अधिक सीटें मिलती तो बेहतर होता। सीटों के बंटवारे पर कुछ बात नहीं बनी।

हालांकि सीधे तौर पर उन्होंने चुनाव को लेकर कुछ भी स्वीकारने से इंकार कर दिया है। इस मामले में भाजपा के वरिष्ठ नेता व केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा द्वारा पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति के साथ ही बैठक के बाद सूची जारी होने और उसमें उनकी पार्टी के लिए सीटें कम मिलने पर उन्होंने कुछ असंतोष जरूर जताया। मगर सबसे बड़े लोकतांत्रिक दल और केंद्र सरकार में काबिज दल को लेकर वे सीधे तौर पर कुछ भी बोलना नहीं चाह रहे हैं। 

न्यूज ट्रैक वीडियो

- Sponsored Advert -

Most Popular

- Sponsored Advert -