रालोद उपाध्यक्ष जयंत चौधरी का विवादित बयान, कहा चुनाव की रात होगी क़त्ल की रात
रालोद उपाध्यक्ष जयंत चौधरी का विवादित बयान, कहा चुनाव की रात होगी क़त्ल की रात
Share:

बागपत: 2019 लोकसभा चुनाव प्रचार के दौरान नेता मतदाताओं को लुभाने के लिए अलग - अलग  तरह के बयान दे रहे हैं। इसी क्रम में राष्ट्रीय जनता दल (रालोद) के उपाध्यक्ष जयंत चौधरी का विवादित बयान भी प्रकाश में आया है। बागपत जिले में एक जनसभा को संबोधित करते हुए जयंत चौधरी ने कहा है कि देश में लोगों का पहनावा और धर्म देखकर उन्हें मारा जा रहा है।

इतना ही नहीं जयंत चौधरी ने चुनाव की रात को कत्ल की रात तक कह दिया है। ये बयान तीन दिन पूर्व का बताया जा रहा है, किन्तु अब इसका वीडियो सोशल मीडिया पर आग कि तरह फ़ैल रहा है।  दरअसल, जयंत चौधरी लगभग 3-4 दिन पहले बागपत जिले के अंतर्गत आने वाले निरपुडा गांव पहुंचे थे,  यहाँ पर एक नुक्कड़ सभा को सम्बोधित करते हुए उन्होंने ये विवादित बयान दिया था। 

चौधरी ने एक ही धर्म के लोगों की तरफ संकेत करते हुए कहा कि आज लोगों से कहीं न कहीं मारपीट की जा रही है। वहीं, किसी को कहीं इंसान को कहीं न कहीं मारा जा रहा है। विवादित बयान देते हुए चौधरी ने कहा है कि ऐसे लोगों के साथ मारपीट की जा रही है, जिनका पहनावा, काम और धर्म भिन्न है। उन्होंने कहा है ऐसे लोगों को देश का नागरिक नहीं समझा जाता है। गठबंधन उम्मीदवार और रालोद उपाध्यक्ष जयंत चौधरी यहीं नहीं रुके। उन्होंने मंच से चुनाव की आखरी रात को कत्ल की रात तक कह दिया।  

खबरें और भी:-

लोकसभा चुनाव: आज बागपत में चुनावी बिगुल फूकेंगे अमित शाह

गिरिराज सिंह के मंच पर दिखीं मंजू वर्मा, मुजफ्फरपुर दुष्कर्म मामले से जुड़े हैं तार

कांग्रेस पर बोला सीएम खटटर ने हमला, कहा- पांच साल पहले यहां गुंडागर्दी, और भ्रष्टाचार का बोलबाला था

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -