लोकसभा चुनाव: हद पार कर गए रालोद प्रमुख, पीएम के माता-पिता को लेकर दिया शर्मनाक बयान
लोकसभा चुनाव: हद पार कर गए रालोद प्रमुख, पीएम के माता-पिता को लेकर दिया शर्मनाक बयान
Share:

सहारनपुर: उत्तर प्रदेश के देवबंद में रविवार को राष्ट्रीय लोक दल (रालोद) के अध्यक्ष अजित सिंह ने पीएम नरेंद्र मोदी को लेकर एक विवादित बयान दिया है। सपा, बसपा और रलोग की संयुक्त चुनावी रैली में पीएम मोदी पर हमला बोलते हुए अजित सिंह ने यहां तक कह दिया कि मोदी के मां-बाप ने उनको सत्य बोलने की सलाह नहीं दी है। रालोद अध्यक्ष अजित सिंह के इस बयान पर सियासी घमासान मचना तय माना जा रहा है। 

लोकसभा चुनाव: राज की उर्मिला को नसीहत, चुनाव के बाद गायब मत हो जाना

उल्लेखनीय है कि रविवार को 25 साल बाद सपा और बसपा के दोनों ही बड़े नेता अखिलेश यादव और मायावती एक साथ एक मंच पर दिखाई दिए। इस दौरान महागठबंधन में सहयोगी दल रालोद अध्यक्ष अजित सिंह भी उपस्थित रहे। महागठबंधन में शामिल इन तीनों नेताओं ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) विशेषकर पीएम नरेंद्र मोदी पर तीखे जुबानी तीर छोड़े। 

लोकसभा चुनाव: भाजपा ने पश्चिम बंगाल के लिए दो नाम किए घोषित, केंद्रीय मंत्री को बनाया उम्मीदवार

पीएम मोदी पर वादा पूरा नहीं करने का आरोप लगाते हुए अजित सिंह ने कहा है कि, 'मोदी साहब ने वादा किया था कि प्रत्येक आदमी की जेब में 15 लाख डाले जाएंगे। देश का पीएम झूठ बोलता है? ना ये झूठ नहीं बोलता, ये कभी भी सच नहीं बोलता। आप अपने बच्चों को क्या सिखाते हैं, कि बेटा सच बोला कर, लेकिन मोदी के मां-बाप ने उसको सच बोलने की सलाह नहीं दी है।' आपको बता दें कि अजित सिंह से पहले मायावती और अखिलेश यादव ने भी पीएम मोदी और भाजपा पर निशाना साधा था। 

खबरें और भी:-

लोकसभा चुनाव: पीएम मोदी पर बरसीं मायावती, कहा - इनका काम केवल भाजपा की ब्रांडिंग

लोकसभा चुनाव: टिकट कटने पर भावुक हुई संतोष चौधरी, कहा - कांग्रेस दौलत की भूखी..

‘अब होगा न्याय’ के सहारे लोकसभा चुनाव लड़ेगी कांग्रेस

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -