आरजेडी निकालेगी न्याय यात्रा
आरजेडी निकालेगी न्याय यात्रा
Share:

पटना। राष्ट्रीय जनता दल द्वारा बिहार में न्याययात्रा निकाली जाएगी। यात्रा को लेकर आरजेडी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डाॅ. रघुवंश प्रसाद सिंह ने कहा कि लालू यादव परिवार के साथ न्याय नहीं हुआ है इतना ही नहीं हालात ये हैं कि किसान, मजदूर, युवा आदि को भी न्याय नहीं मिला। केंद्र सरकार और राज्य सरकार की स्थिति चिंताजनक है। राष्ट्रीय जनता दल न्याय यात्रा के माध्यम से जनता को स्थितियों की जानकारी प्रदान करने की तैयारी कर रही है। इस हेतु 6 जनवरी को आरजेडी के नेताओं और पार्टी के पदाधिकारी बैठक करेंगे।

इस बैठक में न्याय यात्रा को लेकर सभी अपने सुझाव देंगे और फिर इस यात्रा के आयोजन की योजना तैयार की जाएगी। दूसरी ओर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बिहार में विद्युत सप्लाय को लेकर प्रारंभ की जाने वाली योजना का शिलान्यास और लोकार्पण रिमोट के माध्यम से किया। उल्लेखनीय है कि राज्य में 3030.52 करोड़ की योजनाओं से विकास किया जाना है। साथ ही लोगों को इलेक्ट्रिसिटी सप्लाय उपलब्ध करवाया जाएगा।

राज्य के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के इसी कार्यक्रम में अधिकारियों ने जानकारी दी कि राज्य में घुड़सवारी की प्रतियोगिता होगी। यह राष्ट्रीय स्तर की होगी और इसका शुभारंभ 29 दिसंबर से होगा। इस प्रतियोगिता में हाॅल इंडिया पुलिस अश्वारोही बल के घुड़सवार भी शामिल होंगे। प्रतियोगिता का आयोजन पटना के वेटनरी काॅलेज मैदान व बीएमपी 5 के मैदान में होगा। पटना में दिखेगा घुड़सवारी का कमाल अश्वारोही प्रतियोगिता 29 दिसम्बर से 7 जनवरी तक चलेगी। 

बिहार: RJD नेता की गोली मारकर हत्या

जेल में बंद होने के बाद भी सोशल मीडिया पर एक्टिव रहेंगे लालू

सुबह से नज़र आ रहा बंद का असर, ट्रैन रोक कर किया प्रदर्शन

बिहार में राजद का बंद अब जानलेवा साबित होने लगा है

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -