'नहीं जा सकते पाकिस्तान..', केंद्र सरकार ने नहीं दी अनुमति, तो भड़के RJD सांसद मनोज झा
'नहीं जा सकते पाकिस्तान..', केंद्र सरकार ने नहीं दी अनुमति, तो भड़के RJD सांसद मनोज झा
Share:

पटना: राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के राज्यसभा सदस्य मनोज झा को पाकिस्तान जाने की अनुमति नहीं मिली है। यह जानकारी खुद मनोज झा ने दी है। उन्होंने बताया है कि केंद्र सरकार ने उनकी पाकिस्तान यात्रा को राजनीतिक स्वीकृति देने से इंकार कर दिया है। दरअसल, मनोज झा को पाकिस्तान के लाहौर में मानवाधिकार कार्यकर्ता आसमा जहांगीर की याद में 23 अक्टूबर को आयोजित होने वाले कार्यक्रम 'लोकतांत्रिक अधिकारों की रक्षा में राजनीतिक दलों की भूमिका' में भाषण देने के लिए जाना था। 

मनोज झा ने बताया है कि उन्हें गृह मंत्रालय से FCR स्वीकृति दी गई थी। मगर, विदेश मंत्रालय ने सियासी कारणों का हवाला देते हुए इजाजत देने से इनकार कर दिया गया। मनोज झा ने आवेदन खारिज किए जाने को दुर्भाग्यपूर्ण करार दिया है। उन्होंने कहा कि यह यात्रा उन्हें लोगों के लोकतांत्रिक अधिकारों के लिए लड़ाई में भारतीय सियासी दलों की महान परंपरा को रेखांकित करने का अवसर देती। RJD सांसद ने बताया कि आसमा जहांगीर पाकिस्तान में अल्पसंख्यकों के अधिकारों के लिए लड़ने वाली कार्यकर्ता थीं। उनका 2018 में इंतकाल हो गया था। उन्होंने कहा कि गृह मंत्रालय से विदेशी अनुदान (नियमन) अधिनियम संबंधी स्वीकृति मिल गई थी। किन्तु, विदेश मंत्रालय ने उन्हें राजनीतिक मंजूरी नहीं दी। 

मनोज झा ने आगे कहा कि उन्हें भारतीय संसद की तरफ से यह बताने का अवसर मिलता कि हम जनता के लोकतांत्रिक अधिकारों के लिए सड़कों पर और संसद में कैसे लड़ते हैं। मनोज झा के अनुसार, उन्हें 20 अक्टूबर को वाघा बॉर्डर के रास्ते पाकिस्तान जाना था और 24 अक्टूबर को भारत लौटना था। 

गांधी जयंती पर राजघाट क्यों नहीं पहुंचे केजरीवाल ? टूटा प्रोटोकॉल, LG ने भेजा लेटर

'भाजपा से लड़ने के लिए नई कांग्रेस की जरूरत..', अध्यक्ष पद के उम्मीदवार थरूर का बड़ा बयान

अध्यक्ष चुनाव के लिए कांग्रेस ने जारी की अहम गाइडलाइन्स, खड़गे और थरूर में है मुकाबला

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -