RJD सांसद को नहीं मिली पाकिस्तान जाने की इजाजत, केंद्र सरकार पर निकला गुस्सा
RJD सांसद को नहीं मिली पाकिस्तान जाने की इजाजत, केंद्र सरकार पर निकला गुस्सा
Share:

पटना: राजद के राज्यसभा सांसद मनोज झा को पाकिस्तान जाने की अनुमति नहीं प्राप्त हुई है। यह खबर स्वयं मनोज झा ने दी। मनोज झा ने बताया कि केंद्र सरकार ने उनकी पाकिस्तान यात्रा को राजनीतिक अनुमति देने से मना कर दिया। मनोज झा को पाकिस्तान के लाहौर में मानवाधिकार कार्यकर्ता आसमा जहांगीर की याद में 23 अक्टूबर को आयोजित समारोह 'लोकतांत्रिक अधिकारों की रक्षा में सियासी दलों की भूमिका' में लेक्चर देने के लिए जाना था। 

मनोज झा ने बताया कि उन्हें गृह मंत्रालय से FCR अनुमति दी गई थी। किन्तु विदेश मंत्रालय ने राजनीतिक कारणों का हवाला देते हुए इजाजत देने से मना कर दिया गया। राजद सांसद ने आवेदन खारिज किए जाने को दुर्भाग्यपूर्ण बताया। मनोज झा ने कहा कि यह यात्रा उन्हें लोगों के लोकतांत्रिक अधिकारों के लिए लड़ाई में भारतीय सियासी दलों की महान परंपरा को रेखांकित करने का अवसर देती। 

साथ ही झा ने बताया कि आसमा जहांगीर पाकिस्तान में अल्पसंख्यकों के अधिकारों के लिए लड़ने वाली कार्यकर्ता थीं। उनका 2018 में देहांत हो गया था। उन्होंने कहा कि गृह मंत्रालय से विदेशी अनुदान (नियमन) अधिनियम संबंधी अनुमति प्राप्त हो गई थी। किन्तु विदेश मंत्रालय ने उन्हें राजनीतिक अनुमति नहीं दी। उन्होंने कहा कि उन्हें भारतीय संसद की तरफ से यह बताने का अवसर प्राप्त होता है कि हम जनता के लोकतांत्रिक अधिकारों के लिए सड़कों पर और संसद में कैसे लड़ते हैं। मनोज झा के अनुसार, उन्हें 20 अक्टूबर को वाघा बॉर्डर के रास्ते पाकिस्तान जाने और 24 अक्टूबर को भारत लौटना था। 

आज राहुल से मिलेंगी सोनिया, राजस्थान सीएम और अध्यक्ष पद को लेकर होगी चर्चा

पंजाब की भगवंत मान सरकार ने जीता विश्वास मत, समर्थन में पड़े कुल 93 वोट

अमित शाह के दफ्तर के बाहर 3 घंटे बैठे रहे एकनाथ, नहीं मिला मिलने का मौका

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -