RJD नेता की बुआ का सरेआम हुआ क़त्ल, जरा सी बात पर हुआ था विवाद
RJD नेता की बुआ का सरेआम हुआ क़त्ल, जरा सी बात पर हुआ था विवाद
Share:

पटना: बिहार की राजधानी पटना में एक मामूली विवाद के बाद राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के पूर्व MLA सरोज यादव की बुआ को पीट-पीटकर मार डाला गया। ईंट हटाने के मामूली कलह में उनके अपने देवर तथा भतीजों ने ही उनका क़त्ल कर दिया। घटना पटना जिले के बिहटा थाना इलाके के पाली गांव की है।

खबर के मुताबिक, मृतक महिला पाली गांव के वार्ड नंबर 12 की रहने वाली थीं तथा उनका नाम फुलकुमारी देवी था। फूलकुमारी RJD के MLA रहे सरोज यादव की सगी बुआ थीं। 26 अप्रैल को पुराने मकान की मरम्मत के समय ईंट हटाने के विवाद को लेकर उनकी देवर तथा भतीजों से नोकझोंक हुई थी, फिर देवर एवं भतीजों ने उन्हें खूब पीट दिया था जिसमें वो गंभीर तौर पर चोटिल हो गईं।

तत्पश्चात, उपचार के लिए उन्हें पटना के एक प्राइवेट हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया था, जहां शुक्रवार की रात को दम तोड़ दिया। पूर्व RJD MLA सरोज यादव उनके शव को आरा सदर अस्पताल ले आए, जहां तहरीर प्राप्त होने के बाद स्थानीय पुलिस भी पहुंच गई। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पूर्व RJD MLA सरोज यादव ने बताया कि 26 अप्रैल को ईंट हटाने को लेकर उनकी बुआ का अपने देवर हीरालाल यादव के साथ झगड़ा हुआ था। उन्होंने कहा कि झगड़े के चलते हीरालाल यादव तथा उनके दो बेटों ने खूब पिटाई की थी जिसमें उनकी बुआ गंभीर तौर पर घायल हो गईं थीं। पटना के दानापुर में एक निजी चिकित्सालय में उनका उपचार चल रहा था तथा आरा ले जाते शमत मार्ग में ही उनकी मौत हो गई। मौत की खबर के बाद उनकी बुआ के परिवार में हड़कंप मच गया।

मामूली विवाद में चाचा-भतीजे की गोली मारकर हत्या, खेत में लगा पेड़ काटने पर शुरू हुआ था झगड़ा

झाड़फूंक के बहाने तांत्रिक महिला के साथ करता था घिनौना काम, इस रहा हुआ पर्दाफाश

मध्यप्रदेश में कक्षा 12 की बोर्ड परीक्षा पास करने में विफल रहने के बाद दो लड़कियों ने आत्महत्या कर ली

रिलेटेड टॉपिक्स
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -