बिहार चुनाव: मोकामा सीट से राजद की बड़ी जीत, एक बार फिर जीते बाहुबली अनत सिंह
बिहार चुनाव: मोकामा सीट से राजद की बड़ी जीत, एक बार फिर जीते बाहुबली अनत सिंह
Share:

पटना: बिहार विधानसभा चुनाव में बाहुबली अनंत सिंह ने एक बार फिर मोकामा विधानसभा सीट से जीत दर्ज की है। वह इस सीट से राजद  के टिकट पर लड़ रहे थे। उन्‍होंने जनता दल (यूनाइटेड) के राजीव लोचन नारायण को मात दी है। 2015 में अनंत सिंह ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में निर्वाचन क्षेत्र से विधानसभा चुनाव जीता था। इससे पहले, वह जद (यू) के मेंबर थे।

उल्लेखनीय है कि गत वर्ष अनंत सिंह के घर से एके-47 हथियार पाए जाने के बाद वह बिहार के बेउर जेल में कैद हैं और उनपर गैरकानूनी गतिविधि रोकथाम अधिनियम (UAPA) का केस दर्ज किया गया है। 2015 के चुनाव से पहले एक पुलिस टीम ने बिहार की राजधानी पटना के मॉल रोड में उनके आधिकारिक निवास पर रेड मारी थी, जहाँ से उन्हें एक इंसास राइफल, कुछ खून से सने कपड़े और छह खाली मैगजीन बरामद हुई थीं। हालांकि उन्‍हें तब अरेस्ट नहीं किया गया था, किन्तु बाद में अपहरण और हत्या के एक अलग मामले में जेल में डाल दिया गया था।

अपने क्षेत्र में अनंत सिंह को 'छोटे सरकार' के नाम से जाना जाता है। अनंत सिंह तीन बार के MLA हैं, जिन्होंने पहली बार 2005 में मोकामा सीट से जीत दर्ज की थी। निर्वाचन आयोग के पास दाखिल चुनावी हलफनामे के मुताबिक, उनका पेशा सामाजिक कार्य, व्यवसाय और कृषि है। उनकी कुल घोषित संपत्ति 68.6 करोड़ रुपये है, जिसमें चल संपत्ति में 18.5 करोड़ रुपये और  50.1 करोड़ रुपये की अचल संपत्ति शामिल हैं।

कार्ति चिदंबरम बोले- EVM को दोष ना दें , चाहे चुनाव परिणाम जो भी हो

आज से हज यात्रा की बुकिंग हुई शुरू, 2021 में अधिक होगी लागत

बिहार में फिर नितीश की सरकार ! 129 सीटों पर NDA को बढ़त

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -