भारत जोड़ों यात्रा में शामिल हुईं रिया सेन
भारत जोड़ों यात्रा में शामिल हुईं रिया सेन
Share:

एक्ट्रेस पूजा भट्ट के बाद अब रिया सेन (Riya Sen) ने कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा (Congress Bharat Jodo Yatra) में हिस्सा लिया है। जी हाँ, हाल ही में राहुल गांधी और उनके साथियों के साथ रिया सेन को देखा गया और अब उस दौरान के फोटोज वायरल हो रहे हैं। आपको बता दें कि राहुल गांधी ने महाराष्ट्र के पातुर से यात्रा की शुरुआत की और अब इस यात्रा की फोटोज और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने लगी हैं।

गाँव से साड़ी में सारा अली खान ने शेयर की तस्वीरें, यूजर्स ने पूछा- 'शुभमन के गाँव में हो क्या'

आप देख सकते हैं इन फोटोज में राहुल गांधी और रिया सेन के साथ चलते हुए बातें करते हुए देख सकते हैं। जी हाँ और रिया ने ऑरेंज और ग्रीन कलर का टॉप पहना हुआ है। इसी के साथ ही ब्लू डेनिम जींस उन्होंने पहनी है। रिया ने अपने बालों को खुला छोड़, आंखों पर काला चश्मा लगाया हुआ है। इसी के साथ एक्ट्रेस रास्ते में मिलने वाली जनता का हाथ हिलाकर अभिवादन करती भी दिखीं। आपको बता दें कि रिया सेन से पहले पूजा भट्ट ने कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा में हिस्सा लिया था। पूजा इस यात्रा में हैदराबाद से शामिल हुई थीं। जी हाँ और इंस्टाग्राम पर एक्ट्रेस ने अपनी फोटो और वीडियो भी शेयर की थीं। उस दौरान उन्होंने अपने पोस्ट के कैप्शन में लिखा था, 'आशा करने का साहस।'

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Pooja B (@poojab1972)

आपको यह भी जानकारी दे दें कि कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा की शुरुआत 7 सितंबर को तमिलनाडु के कन्याकुमारी से हुई थी। कौन हैं रिया सेन?- रिया सेन, बॉलीवुड की फेमस एक्ट्रेस रहीं सुचित्रा सेन की नातिन हैं। उनकी मां एक्ट्रेस मुनमुन सेन हैं और बड़ी बहन एक्ट्रेस रायमा सेन हैं। रिया फिल्म 'विषकन्या', फिल्म 'लव यू हमेशा', फिल्म 'स्टाइल' में नजर आ चुकीं हैं। वहीं वह जल्द ही डेथ टेल नाम की हिंदी फिल्म में नजर आने वाली हैं।

सुहाना खान का पीछा कर रहे थे लड़के, अचानक हुआ कुछ ऐसा कि वायरल हो गया वीडियो

इस शख्स को डेट कर रहीं हैं अंशुला कपूर!, शेयर किया वीडियो

जसवंत सिंह गिल बनेंगे अक्षय कुमार, ट्वीट कर किया खुलासा

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -