सुशांत सिंह राजपूत के बर्थडे पर रिया चक्रवर्ती ने शेयर की खास पोस्ट, कैप्शन ने जीता दिल
सुशांत सिंह राजपूत के बर्थडे पर रिया चक्रवर्ती ने शेयर की खास पोस्ट, कैप्शन ने जीता दिल
Share:

जाने माने मशहूर दिवंगत बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के जन्मदिन पर रिया चक्रवर्ती ने उनकी कुछ अनदेखी फोटोज साझा की हैं। रिया चक्रवर्ती और सुशांत सिंह राजपूत बहुत समय तक रिलेशनशिप में थे, मगर दोनों का यह रिश्ता हमेशा ही सवालों के घेरे में रहा है। दरअसल सुशांत सिंह राजपूत की मौत के पश्चात् अभिनेता के पिता ने रिया चक्रवर्ती पर कई गंभीर आरोप लगाए थे।

रिया चक्रवर्ती की ताजा पोस्ट की बात करें तो उन्होंने सुशांत सिंह राजपूत के साथ अपनी कुल 2 फोटोज साझा की हैं। पहली तस्वीर में दोनों कॉफी मग्स के पीछे छिपते दिखाई दे रहे हैं, वहीं दूसरी तस्वीर में सुशांत सिंह राजपूत और रिया चक्रवर्ती गाड़ी की बैकसीट पर रिलैक्स करते नजर आ रहे हैं।

रिया चक्रवर्ती की इस तस्वीर को कुछ ही मिनटों में लाखों लाइक्स मिल गए हैं। रिया चक्रवर्ती ने इस तस्वीर को बहुत खूबसूरत कैप्शन दिया है उन्होंने कैप्शन में लिखा- इनफिनिटी 1. सुशांत सिंह राजपूत के इस जन्मदिन पर यह कैप्शन लिखकर रिया ने सुशांत सिंह राजपूत के प्रशंसकों का दिल जीत लिया है। हालांकि कमेंट बॉक्स में उन्हें मिले जुले कमेंट मिले हैं। बता दें कि रिया चक्रवर्ती को सुशांत सिंह राजपूत के प्रशंसकों ने लंबे समय तक ट्रोल किया। अब भी आए दिन उन्हें सोशल मीडिया पर ट्रोल कर दिया जाता है। सुशांत सिंह राजपूत के डॉगी के निधन के बाद जब रिया का एक वीडियो सामने आया तो लोगों ने फिर एक बार उन्हें ट्रोल किया था। 

चमकी बिग बॉस की इस कंटेस्टेंट की किस्मत, 'लव, सेक्स और धोखा-2' में आएंगी नजर

आलू-प्याज बेचने को मजबूर हुआ ये मशहूर एक्टर, देखकर चौंके लोग

'कोई इज्जत नहीं है', राधिका मदान के कमेंट को लेकर भड़की एकता कपूर

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -