उषा ठाकुर का बड़ा बयान, कहा- गोबर के कंडे पर घी लगाकर करें हवन
उषा ठाकुर का बड़ा बयान, कहा- गोबर के कंडे पर घी लगाकर करें हवन
Share:

कोविड-19 का संकट दिन प्रतिदिन और भी तेजी से बढ़ता जा रहा है,  देश में कोविड-19 से बचने के लिए तमामा दिशानिर्देश का एलान किया जा चुका है। देश में कोरोना वैक्सीनेशन अभियान का द्वितीय चरण लगभग पूरा हो चुका है। इस बीच मध्य प्रदेश की कल्चरल मिनिस्टर उषा ठाकुर ने दावा किया है कि गाय के गोबर से बने कंडे पर घी लगाकर किए गए हवन से घर को 12 घंटे तक सैनिटाइज रखने के लिए कहा है।

जंहा इस बात का पता चला है कि उषा ठाकुर ने वैदिक जीवनशैली अपनाने से कोविड-19 के प्रभाव से बचा जा सकता है। उषा एक कार्यक्रम के बीच मध्य प्रदेश के इंदौर प्रेस क्लब में बोल रही थीं। उन्होंने कहा कि दवाओं के साथ- साथ हमें वैदिक जीवन शैली अपनाने से कोविड-19 के संक्रमण से बचा जा सकता है। उन्होंने कहा कि कोविड-19 के जरिए हमें यह संदेश मिला है कि हमें वैदिक जीवनशैली की ओर लौटना चाहिए।

उन्होंने बोला कि गाय के दूध से बने घी को अगर गाय के गोबर से बने कंडे पर लगाकर सूर्योदय और सूर्यास्त के समय हवन किया जाए तो घर 12 घंटे तक सैनिटाइज रहेगा। उन्होंने कहा कि लोगों को उनकी यह सलाह अजीब लग सकती है लेकिन यह सलाह काल्पनिक नहीं है बल्कि इसके पीछे वैज्ञानिक कारण हैं। मिली जानकारी के अनुसार कोरोना वायरस संक्रमण के शुरुआत के वक़्त भी ऐसा ही कुछ दावा किया गया था। कहा गया था कि गोमूत्र पीने से कोरोना वायरस नष्ट हो जा रहा है। एक संगठन की तरफ से दिल्ली में इसे लेकर एक कार्यक्रम भी आयोजित किया गया था जहां लोगों ने गोमूत्र का सेवन किया था।

बंगाल में नहीं थम रही सियासी हिंसा, अब भाजपा नेता को मारी गई गोली, TMC पर आरोप

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस: सभी केंद्रीय संरक्षित स्मारकों के लिए महिलाओं का प्रवेश हुआ फ्री

नितीश के मंत्री ने खोली अपनी ही सरकार की पोल, कहा- राज्य में बढ़ी है भू-माफियाओं की दबंगई

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -