रिलीज हुआ रितेश पांडे का नया गाना, देंखे वीडियो
रिलीज हुआ रितेश पांडे का नया गाना, देंखे वीडियो
Share:

भोजपुरी सिनेमा जगत के गानों को रिलीज करने वाले यूट्यूब चैनल वेब म्यूजिक की ओर से 'चाल चलेलु मस्तानी' सांग को रिलीज किया गया है। यह सांग रिलीज के साथ ही वायरल हो गया है। इस सांग को रिलीज होने के साथ 65 हजार के लगभग व्यूज तथा  2।5k के नजदीक लाइक्स प्राप्त हो चुके हैं। बता दें कि इस सांग को रितेश पांडे ने गाया है। अभी तक वेब म्यूजिक पर सिर्फ इसका ऑडियो लॉन्च किया गया है। ऑडियंस इसके वीडियो रिलीज की भी बेसब्री से प्रतीक्षा कर रहे हैं। ये सांग रानी हो गईलां हम तोहार एलबम से है।    

इसके साथ ही आपको बता दें कि 'चाल चलेलु मस्तानी' सांग को गाया रितेश पांडे ने है जिसके सांग्स की प्रतीक्षा हर कोई करता है। इस गीत को लिखा है प्रकाश आनंद ने और इसका संगीत साहिल खान ने दिया है। इससे ठीक पहले भोजपुरी के अभिनेता अभिनेता तथा गायक रितेश पांडे का एक म्यूजिकल वीडियो Enterr10 Rangeela यूट्यूब चैनल पर पेश किया गया। इस वीडियो ‘दिलवा लव यू बोलता’ ने भी रिलीज के साथ तहलका मचा दिया। 

वही इस म्यूजिकल वीडियो ‘दिलवा लव यू बोलता’ में आवाज भी रितेश पांडे की है तथा वह वीडियो में स्वयं एक्ट भी कर रहे हैं तथा उनके अपोजिट इस वीडियो में बिग बॉस के घर से लौटीं भोजपुरी अभिनेत्री अक्षरा सिंह एक्ट कर रही हैं। यह वीडियो 8 सितंबर को Enterr10 Rangeela यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है। इस वीडियो में आप रितेश पांडे तथा अक्षरा सिंह के बीच नोंकझोंक को अच्छे से देख सकते हैं। गाने के बोल भी बहुत कर्णप्रिय हैं।

पुलिस की अपराधियों से यारी: भोपाल के थाने में TI ने मनाया बदमाश का जन्मदिन

कई राज्यों में बारिश का अलर्ट, MP-UP में भी होगा झमाझम

रिलीज होते ही अक्षरा सिंह के नए गाने ने मचाई धूम, एक्ट्रेस का अनोखा अंदाज आया नजर

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -