'दुई रुपया' के बाद 'तीन रुपया' गाने ने मचाया धमाल, यहां देखें वीडियो
'दुई रुपया' के बाद 'तीन रुपया' गाने ने मचाया धमाल, यहां देखें वीडियो
Share:

भोजपुरी जगत के सुपरस्टार खेसारी लाल यादव के 'दुई रुपया' भोजपुरी सांग के पश्चात् भोजपुरी जगत के लोकप्रिय गायक रितेश पांडे का 'तीन रुपया' भोजपुरी होली गीत रिलीज हो गया है। इस सांग को भी बहुत पसंद किया जा रहा है। यह सांग खेसारी लाल यादव के भोजपुरी होली गीत से बहुत अलग है। इस सांग में रितेश पांडे की आवाज लोगों को भा रही है।

वही इस भोजपुरी होली गीत को रितेश पांडे ने गाया है। वर्ल्ड वाइड रिकॉर्ड के बैनर तले रिलीज हुए इस गाने को आरएस प्रीतम ने लिखा है तथा रतन बाबा ने इसका संगीत दिया है। इस सांग के वीडियो को कोमल सिंह पर फिल्माया गया है। सांग के वीडियो में कोमल सिंह ने शानदार डांस किया है। रिलीज होने के कुछ ही समय में इस सांग को 6 लाख से अधिक व्यूज प्राप्त हो चुके हैं। 

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि खेसारी लाल यादव का होली गीत दुई रुपया भी वायरल हो चुका है। खेसारी लाल यादव के इस सांग में अनीषा पांडे भी दिखाई दे रही हैं। इस सांग को महीने भर में 9 करोड़ से अधिक व्यूज प्राप्त हो चुके हैं। वही ये पहली बारे नहीं है जब रितेश पांडे के गाने ने इतना धमाल मचाया हो हर बार ही रितेश का गाना रिलीज होते ही सुर्ख़ियों में छा जाता है।

संकट में घिरे खेसारी लाल यादव, गलत बर्ताव करने के आरोप में हुई एफआईआर

रणबीर कपूर के बाद इस सुपरस्टार के साथ फिल्म बनाएंगे संदीप रेड्डी, होगा जबरदस्त धमाल

सपना चौधरी को टक्कर दे रही ये मशहूर हरयाणवी डांसर, रिलीज होते ही गाने ने मचाया धमाल

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -