जेनेलिया और रितेश देशमुख की शादी को 8 वर्ष हुए पूरे, इन वीडियो में देंखे कपल का 'क्रेजी लव'
जेनेलिया और रितेश देशमुख की शादी को 8 वर्ष हुए पूरे, इन वीडियो में देंखे कपल का 'क्रेजी लव'
Share:

अक्सर कहा जाता है कि शादी की जोड़िया स्वर्ग में बनाई जाती है। किन्तु आज की तेजी से भागती हुई जिंदगी तथा संस्कृति से भागती हुई जिंदगी में, शादी जैसी आवश्यक चीजें अपनी अहमियत खो रही हैं। हालांकि, कुछ ऐसी जोड़ी हैं जो शादी में हमारे विश्वास को बहाल करने में कभी असफल नहीं होते हैं। तथा बॉलीवुड में ऐसा ही एक जोड़ा है रितेश देशमुख एवं जेनेलिया डीसूजा देशमुख। आज इन दोनों की शादी की वर्षगांठ है।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Riteish Deshmukh (@riteishd)

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Genelia Deshmukh (@geneliad)

रितेश तथा जेनेलिया 3 फरवरी, 2012 को शादी के बंधन में बंधे तथा अब इस कपल ने 8 वर्ष खुशी-खुशी से बिता लिए हैं। इसमें कोई डाउट नहीं है कि वे अपने जीवन के हर पल का आनंद एक साथ ले रहे हैं। रितेश एवं जेनेलिया वर्ष 2002 में अपनी पहली फिल्म 'तुझे मेरी कसम' के सेट पर एक-दूसरे से पहली बार मिले और इसके पश्चात् एक-दूसरे को डेट करने लगे। लगभग एक दशक तक डेट करने के पश्चात् दोनों ने शादी कर ली।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Riteish Deshmukh (@riteishd)

रितेश एवं जेनेलिया ने मराठी और क्रिश्चियन रीति-रिवाजों से शादी के बंधन में बंधे थे। रितेश तथा जेनेलिया अब दो बेटों- रियान और राहिल के प्राउड पैरेंट्स हैं। दोनों ने एक-दूसरे को उनकी कमजोरियों के साथ स्वीकार करने, एक साथ क्रेजी होने और जीवन के हर पल का आनंद लेते रहे हैं। फिल्म 'तेरे नाल लव हो गया' के दौरान ऑन स्क्रीन और ऑफ स्क्रीन दोनों के बीच बेहतरीन केमेस्ट्री देखने को मिली।  ये दोनों के साथ में अंतिम फिल्म थी।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Genelia Deshmukh (@geneliad)

ज़ोया अख्तर की इस शानदार फिल्म में नजर आएंगी अनन्या पांडे, ये सुपरस्टार भी आएंगे नजर

महिला फैन ने विक्की कौशल को दिया समोसा-जलेबी, अभिनेता ने कहा- वाकई इंदौर के समोसे...

मशहूर हॉलीवुड सिंगर ने पूछा- भारत में किसान आंदोलन पर बात क्यों नहीं? कंगना ने कहा-क्योंकि वो आतंकी हैं!

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -