सुनील शेट्टी से लेकर अर्जुन रामपाल तक ने दी विराट के कप्तानी छोड़ने पर प्रतिक्रिया
सुनील शेट्टी से लेकर अर्जुन रामपाल तक ने दी विराट के कप्तानी छोड़ने पर प्रतिक्रिया
Share:

क्रिकेटर विराट कोहली ने बीते शनिवार शाम अचानक टेस्ट टीम की कप्तानी छोड़ने का ऐलान किया और उनके इस ऐलान के बाद कई लोगों के होश उड़ गए। अब विराट टी-20 और वनडे की कप्तानी पहले ही छोड़ चुके हैं। इसी के साथ आपको पता ही होगा कि उन्हें ओडीआई और टी20आई के लिए एक ही कप्तान रखने के फैसले के बाद ओडीआई के कप्तान के पद से हटा दिया गया था। फिलहाल विराट के इस फैसले से उनके फैंस को काफी बड़ा झटका लगा। इस लिस्ट में सेलेब्स भी शामिल है।

बीते शनिवार को विराट ने अपने संदेश में लिखा था कि, 'उन्होंने हमेशा अपना 120 फीसदी देने की कोशिश की। उन्होंने इस सफर में काफी उतार-चढ़ाव देखे हैं लेकिन किसी ने कोशिश करने में कोई कमी नहीं छोड़ी।' विराट के इस कदम पर सुनील शेट्टी ने प्रतिक्रिया देते हुए लिखा- 'ऐ कैप्टन। शुक्रिया। पसीने, खून, खुशी के आंसू और हमें दुनिया में अथक विजयी शक्ति बनाने के लिए। हमें नंबर 1 बनाने के लिए। आंखों में आंसू हैं, लेकिन आपके आभारी हैं। भारत के लिए जीतते रहो।' वहीं स्वरा भास्कर ने भी विराट कोहली के फैसले पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने लिखा-'विराट आप सही मायनों में एक लीडर हैं।'

इसी के साथ विवेक ओबेरॉय ने लिखा-'दुनिया की #1 टेस्ट टीम और विदेशों में सीरीज जीतने की एक अद्भुत आदत बनाने वाली यह एक असाधारण यात्रा रही है, लेकिन वो कहते हैं न, सभी अच्छी चीजें एक दिन खत्म हो जाती हैं। यहां आपके लिए, कप्तान किंग कोहली, अब अपने बल्ले को उठाइए और नई ऊचाइयों को छुइए।' वहीं रितेश देशमुख ने ट्वीट कर लिखा-'इस बता में कोई आश्चर्य नहीं कि उन्हें किंग कोहली कहते हैं। आपकी कप्तानी में, भारत महान ऊंचाइयों पर पहुंची, प्रिय विराट कोहली हमें इतना गौरवान्वित करने के लिए धन्यवाद। कोहली के लिए भारत का दिल धड़कता है।' इसके अलावा अर्जुन रामपाल ने विराट के इस फैसले पर दुख जताया। जी दरअसल उन्होंने लिखा- 'क्यों यार? विराट आप एक अद्भुत कप्तान हैं और आपने हमारे देश की इतनी अच्छी सेवा की है। मुझे आशा है कि यह निर्णय अल्पकालिक होगा। फिर भी, हम आपके निर्णय का सम्मान करते हैं। सभी अविश्वसनीय यादों के लिए धन्यवाद।'

'बहुत-बहुत शुभकामनाएं', विराट के कप्तानी छोड़ने पर बोले रोहित शर्मा

विराट के कप्तानी छोड़ने पर आलिया से लेकर वरुण धवन तक ने दी प्रतिक्रिया

'बहुत बढ़िया विराट', विराट के कप्तानी छोड़ने पर बोले सौरव गांगुली

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -