रितेश देशमुख ने शेयर किया केदारनाथ का बेहतरीन वीडियो
रितेश देशमुख ने शेयर किया केदारनाथ का बेहतरीन वीडियो
Share:

फिल्म 'हाउसफुल' और 'धमाल' में नजर आ चुके अभिनेता रितेश देशमुख एक मराठी स्टार भी हैं। उन्होंने कई मारथी फिल्मों में काम किया है और फैंस का दिल जीता है। वैसे रितेश आजकल सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं और फैंस को अपने निजी जीवन से लेकर अपनी फ़िल्मी लाइफ तक के लिए अपडेट्स देते रहते हैं। आए दिन उन्हें वीडियो और तस्वीरें शेयर करते हुए देखा जाता है। अब हाल ही में रितेश देशमुख ने केदारनाथ मंदिर का एक बहुत ही बेहतरीन वीडियो शेयर किया है।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Riteish Deshmukh (@riteishd) on

आप देख सकते हैं यह वीडियो इस समय सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। इस वीडियो को देखने के बाद कई फिल्मी हस्तियों ने अपनी प्रतिक्रिया भी दी है। जी दरअसल रितेश के फैंस भी इस वीडियो को काफी पसंद कर रहे हैं। रितेश ने इस वीडियो को शेयर कर कोई कैप्शन नहीं दिया है लेकिन इस वीडियो के मोहक दृश्य ने दिल मोह डाला है। आप देख सकते हैं इस वीडियो में केदारनाथ मंदिर के आसपास मनमोहक बादलों का नजारा देखाई दे रहा है।

वहीं पीछे से बर्फ से ढका पहाड़ किसी को भी दीवाना कर सकता है। वैसे यह नजारा देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि वीडियो सुबह-सुबह बनाया गया है। इस वीडियो में धुंध को भी देखा जा सकता है। वैसे वीडियो के बैकग्राउंड में घंटी, नगाड़ों और आरती की धुन आ रही है। इंस्टाग्राम पर शेयर किए गए वीडियो को खबर लिखे जाने तक 3,76,435 लोगों ने लाइक और 3 हजार से ज्यादा कमेंट मिले हैं। आप देख सकते हैं इस वीडियो पर रितेश के फैंस लव, नमन, और ओम नमः शिवाय रिएक्ट कर रहे हैं।

सामने आई नेहा कक्कड़ की मेहंदी सेरेमनी की तस्वीरें, ग्रीन लहंगे में जीता दिल

हौंडा जल्द लॉन्च कर सजती है नई बाइक, ऐसे होंगे फीचर्स

सलमान खान ने जान को किया एक्सपोज, गुस्साई निक्की ने कही ये बात

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -