करिश्मा के बाद ये कपल बना सुपर डांसर 4 का गेस्ट जज, क्या अब नहीं आएंगी शिल्पा?
करिश्मा के बाद ये कपल बना सुपर डांसर 4 का गेस्ट जज, क्या अब नहीं आएंगी शिल्पा?
Share:

बॉलीवुड अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी जज बनकर शो 'सुपर डांस 4' में नजर आती थीं लेकिन जब से उनके पति अडल्ट फिल्म बनाने के मामले में गिरफ्तार हुए हैं तब से वह 'सुपर डांस 4' में नहीं नजर आ रहीं हैं। वह शो के शूट के लिए नहीं जा रही हैं और इसी के चलते बीते हफ्ते शो में करिश्मा कपूर तीसरे जज के तौर पर दिखाई दीं थीं। वहीँ अब इस वीकेंड में चार जज होंगे। जी हाँ, हाल ही में मिली जानकारी के तहत अभिनेता रितेश देशमुख अपनी वाइफ और ऐक्ट्रेस जेनेलिया डिसूजा संग इस वीकेंड पर शो को गीता कपूर और अनुराग बसु के साथ जज करेंगे।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Shilpa Shetty Kundra (@theshilpashetty)

बताया जा रहा है रितेश देशमुख और जेनेलिया डिसूजा ने मेकर्स और ब्रॉडकास्टर्स के साथ अपनी उपस्थिति की पुष्टि की है। वहीँ कुछ सूत्रों का कहना है कि, वे दोनों शो को पसंद करते हैं और जैसे ही उन्हें ऑफर मिला दोनों तुरंत सहमत हो गए। ऐसे में अब सवाल उठता है कि शिल्पा शेट्टी कहां है? और आखिर वह शो को जज करने के लिए क्यों नहीं आ रहीं हैं?

फिलहाल यह माना जा रहा है कि राज कुंद्रा की गिरफ्तारी के बाद शिल्पा शेट्टी ने अपने घर से बिल्कुल भी बाहर निकलना बंद कर दिया है। अब ऐसा लगता है कि अभिनेत्री ने बीते कुछ दिनों में चैनल के साथ बात नहीं की है और चैनल उनके शो में न होने पर स्पेशल जजों के साथ आगे बढ़ रहा है। वैसे अब यह देखना काफी रोचक होने वाला है कि आखिर कब होती है 'सुपर डांस 4' में शिल्पा की एंट्री।

क्या बिग बॉस 15 में नजर आएंगी दिशा परमार? खुद किया खुलासा

राज कुंद्रा मामले में बड़ा खुलासा, अश्लील फिल्मों के धंधे से मात्र 100 दिन में ही करोड़पति बन गई ये महिला

लम्बी हाइट के कारण लेम्बोर्गिनी कार में फंसी उर्वशी रौतेला, फिर हुआ ये हाल

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -