BJP में आने के बाद रीता बहुगुणा का राहुल पर निशाना
BJP में आने के बाद रीता बहुगुणा का राहुल पर निशाना
Share:

लखनऊ : भारतीय जनता पार्टी में शामिल हुई रीता बहुगुणा जोशी ने भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश कार्यालय पहुंचकर पार्टी के पदाधिकारियों से भेंट की। इस दौरान उन्होंने पत्रकारों से चर्चा कर कहा कि कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी को स्वयं ही जानकारी नहीं है कि वे क्या कह रहे हैं। उनका कहना था कि कांग्रेस में पीके का राज़ चलता था। उन्होंने कांग्रेस को लेकर कहा कि कांग्रेस ने सही तरह से नीतियों को नहीं अपनाया। कांग्रेस में कार्यकर्ता की अहमियत केवल कर्मचारी की तरह हो गई है। लोगों को पैसे देकर पार्टी से जोड़ा जा रहा है।

उनका कहना था कि कांग्रेस में उनका दम घुटता था लेकिन भाजपा में आकर उन्हें सुखद अनुभूति हो रही है। यही नहीं उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह को धन्यवाद दिया। उन्होंने सपा पर आरोप लगाते हुए कहा कि सपा के नेता आपस में विवाद में लगे हैं और जनता के लिए काम नहीं हो पा रहा है। यहां पर युवाओं को रोजगार नहीं है।

दूसरी ओर मायावती के नेतृत्ववाली बसपा सरकार तो पूरी तरह से विफल ही रही थी। हालात ये थे कि अधिकारियों को सड़कों पर दौड़ा - दौड़ाकर पीटा जाता था तो दूसरी ओर जेलों में बंद लोग मारे जाते थे। उत्तरप्रदेश के लिए प्रधानमंत्री जो भी काम करना चाहते हैं वह पूरा होगा। उत्तरप्रदेश में भाजपा की पूर्ण बहुमत की सरकार भी बनेगी। उन्होंने कहा कि उत्तरप्रदेश में कांग्रेस का वजूद समाप्त हो चुका है।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -