राहुल नहीं हैं कुशल राजनेता
राहुल नहीं हैं कुशल राजनेता
Share:

इलाहाबाद : कांग्रेस से भाजपा में शामिल हुईं रीता बहुगुणा जोशी ने कांग्रेस पर वार कर दिया है। उन्होंने कहा है कि कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी को राजनीति करना नहीं आती है। वे कुशल राजनेता नहीं हैं। वे नहीं जानते हैं कि किस तरह से एक दल को संगठित किया जाता है। कार्यकर्ताओं को जोड़ना भी उन्हें सीखना पड़ेगा। रीता बहुगुणा जोशी ने कहा कि यदि कांग्रेस के नेता प्रमोद तिवारी रामपुर छोड़कर और कहीं से जीत दर्ज करें। यदि उन्होंने जीत दर्ज कर ली तो फिर मैं भाजपा छोड़ दूंगी।

रीता बहुगुणा जोशी का भाजपा में शामिल होने के बाद जनपद पहुंचने पर स्वागत किया गया। रीता के समर्थकों ने उनके स्वागत में पोस्टर और बैनर भी जगह-जगह लगाए थे। इसी दौरान रीता बहुगुणा जोशी ने समाजवादी पार्टी की निंदा करते हुए कहा है कि उत्तरप्रदेश में सपा में लड़ाई हो रही है, काग्रेस यदि गठबंधन कर भी लेती है तो भी कुछ भी होने वाला नहीं है। भाजपा की नेत्री रीता बहुगुणा जोशी ने कहा कि कांग्रेस करीब 10 सीट भी हासिल नहीें कर सकेगी।

उनका कहना था कि कांग्रेस अपना जमीर ही खो चुकी है। बसपा में व्यक्ति प्रधान सत्ता है। उन्होंने आरोप लगाया कि यहां पर टिकटों की बिक्री हो रही है। भारतीय जनता पार्टी का साथ देते हुए रीता बहुगुणा जोशी द्वारा कहा गया कि उत्तरप्रदेश को अपराधों से मुक्त करना जरूरी है और इसके लिए भाजपा की सत्ता में बहाली होना चाहिए। यदि उत्तरप्रदेश मेें बदलाव चाहिए वहां विकास करना है तो फिर लोगों को भाजपा को चुनाव में जीत दिलवानी होगी। उन्होंने केंद्र की मोदी सरकार की सराहना की।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -