कांग्रेस छोड़ भाजपा में शामिल हो सकती हैं रीता बहुगुणा जोशी
कांग्रेस छोड़ भाजपा में शामिल हो सकती हैं रीता बहुगुणा जोशी
Share:

लखनऊ : कांग्रेस की वरिष्ठ नेत्री रीता बहुगुणा जोशी द्वारा कांग्रेस छोड़ने और भाजपा को ज्वाईन करने की चर्चा चल रही है। दरअसल सोश्यल मीडिया पर इस तरह की बातें वायरल हो गई हैं। इस मामले में यह बात कही गई है कि रीता बहुगुणा जोशी भाजपा में शामिल हो जाऐंगी। हालांकि अभी इस मामले में स्पष्टतौर पर जानकारी सामने नहीं आई है लेकिन इस तरह की जानकारी के बाद राजनीतिक क्षेत्र में हलचल मच गई है।

हालांकि कांग्रेस विधायक रीता बहुगुणा जोशी से फोन पर किसी का संपर्क नहीं हो पा रहा है। दूसरी ओर कांग्रेस ने इस बात पर कुछ भी साफतौर पर कहने से इन्कार किया है। कांग्रेस के प्रवक्ता सुरेंद्र राजपूत ने इस मामले को अफवाह कहा है।

उनका कहना था कि अभी रीता बहुगुणा का स्वास्थ्य अच्छा नहीं है जिसके कारण वे चर्चा नहीं कर पा रही हैं। उन्होंने कहा कि रीता बहुगुणा जोशी के भाजपा में शामिल होने की अफवाह फैली थी जिसके बाद उसने स्वयं ही इसे खारिज कर दिया।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -