भारत में बढ़ रहा रिकवरी रेट, लगातार काम हो रहे कोरोना के केस
भारत में बढ़ रहा रिकवरी रेट, लगातार काम हो रहे कोरोना के केस
Share:

नई दिल्ली: देश में कोविड की स्थिति में निरंतर सुधार हो होता जा रहा है। आज देश में निरंतर आठवें दिन कोविड के 50 हजार से कम नए केस देखने को मिले हैं। जिसके साथ ही देश की कोविड रिकवरी दर भी तेजी से बढ़ रही है। भारत में कोविड से अब तक तकरीबन 75 लाख लोग ठीक हो गए हैं। जिसके अतिरिक्त सक्रिय मामलों में निरंतर गिरावट से भी देश में स्थिति सामान्य हो रही है। भारत में कोविड के अब तक 81 लाख से अधिक केस सामने आ चुके हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के ताजा आंकड़ों के अनुसार, देश में बीते 24 घंटों में कोविड के 46,964 नए केस सामने आए हैं। इस दौरान केस से मौतों की संख्या 470 रही। जिससे मौत की तादाद 1.22 लाख के पार चला गया है। स्वास्थ्य विभाग के ताजा आंकड़ों के मुताबिक, देश में अब तक कुल 81 लाख 84 हजार 83 केस देखने को मिले है। इसमें से 74 लाख 91 हजार 513 लोग इससे ठीक हो चुके हैं। देश में सक्रिय केसों की संख्या घटकर 5 लाख 70 हजार 458 हो गई है। भारत में कोरोना से मौत का आंकड़ा 1 लाख 22 हजार 111 हो गया है।

सक्रिय मामलों में आई कमी: जंहा इस बात का पता चला है कि देश में सक्रिय केसों में निरंतर कमी आई है। बीते 24 घंटों में देश में कोविड के 12,191 एक्टिव मामले कम हुए हैं। इससे एक्टिव मामलों की दर घटकर 6.97% हो गई है। बीते 24 घंटों में देश में 58,684 मरीज कोविड से ठीक हुए हैं। इससे रिकवरी दर बढ़कर 91.54% हो चुकी है। भारत में कोविड की मृत्यु दर 1.49% है।

देश में अब तक करीब 11 करोड़ कोरोना टेस्ट: मिली जानकारी के अनुसार देश में अब तक करीब 11 कोविड से अधिक सैंपलों की कोविड जांच की जा चुकी है। भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (Indian Council of Medical Research, ICMR) की तरफ से और आंकड़ों केअनुसार, देश में शनिवार तक 10,98,87,303 सैंपलों की कोविड-19 हो चुकी है, जिनमें से 10,91,239 टेस्ट कल किए गए हैं।

कल लॉन्च होगा, vivo का ये शानदार स्मार्टफोन

पुलवामा मामले पर सियासी घमासान, थरूर बोले- किस बात की माफ़ी मांगे कांग्रेस

शादियों में 50 मेहमानों की सीमा पर से रोक हटी, 200 लोगों को बुलाने की इजाजत

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -