जब महिला को ऋषि कपूर ने कहा था गंदी कुतिया और वेश्या, मारने पहुँच गए थे संजय दत्त
जब महिला को ऋषि कपूर ने कहा था गंदी कुतिया और वेश्या, मारने पहुँच गए थे संजय दत्त
Share:

बॉलीवुड में अपनी अमिट छाप छोड़ने वाले ऋषि कपूर अब इस दुनिया में नहीं है। ऋषि ने इंडस्ट्री को कई सुपरहिट फ़िल्में दीं जो आप सभी ने देखी ही होंगी। इस लिस्ट में दीवाना, बॉबी, चांदनी, अमर अकबर एंथनी, नगीना, मेरा नाम जोकर, लैला मजनू, कर्ज, प्रेम रोग, हिना, बोल राधा बोल, सरगम, दामिनी, याराना, बारूद शामिल है। यह सभी फ़िल्में देखकर लोग ऋषि कपूर के अभिनय के कायल हो गए।

ऋषि कपूर ने अपने अभिनय से लेकर अपने अंदाज तक का लोगों को दीवाना बनाया। उनकी फिल्मों में उनके हर एक अंदाज, उनके चेहरे, उनके एक्सप्रेशन तक से लोग खुश हो जाते थे। उनका हर अवतार लोगों को भाता था फिर वह अच्छा हो या बुरा। ऋषि ने मरते दम तक काम करना नहीं छोड़ा। आपको बता दें कि ऋषि का निधन साल 2020 में हुआ था और उनके निधन ने हर एक इंसान को झकझोर दिया। ऋषि कपूर के निधन के बाद उनके कई किस्से सामने आये, उनकी कई तस्वीरें वायरल हुईं, उनके कई वीडियो वायरल हुए। अब ऋषि हम सभी के बीच नहीं है लेकिन उनकी यादें आज भी हैं जो उनकी फिल्मों को देखकर ताजा हो जाती हैं। वैसे आज हम आपको बताने जा रहे हैं ऋषि कपूर से जुड़े कुछ चौकाने वाले किस्से।

पिता की वजह से निकाले गए थे स्कूल से बाहर- यह पढ़कर आपको थोड़ा अजीब लग रहा होगा लेकिन यह सच है और इस किस्से को सुनकर आप हैरान रह जाएंगे। जी दरअसल यह किस्सा है उस समय का जब ऋषि मुंबई के कैम्पियन स्कूल में पढ़ रहे थे। उस समय उनके पिता राज कपूर ने फिल्म मेरा नाम जोकर में उन्हें अपने बचपन का किरदार निभाने के लिए ले लिया। उस समय ऋषि शूटिंग के चलते स्कूल नहीं जाया करते थे। यही बात उनके अध्यापकों को अच्छी नहीं लगती थी। काफी समय तक जब ऋषि स्कूल नहीं आए तो उन्हें स्कूल से निकाल दिया गया। उनके स्कूल से निकाले जाने के बाद राज कपूर परेशान हो गए। उसके बाद उन्होंने अपने बेटे को दोबारा उसी स्कूल में दाखिल करवाने के लिए एड़ी चोटी का जोर लगा डाला। एक बार इस बारे में खुद ऋषि कपूर ने बताया था। उन्होंने यह भी कहा था कि, ''जब मैं मुंबई लौटा तो मेरे पिता ने उस पुरस्कार के साथ मुझे अपने दादा पृथ्वीराज कपूर के पास भेजा। मेरे दादा ने वो मेडल अपने हाथ में लिया और उनकी आंखें भर आईं। उन्होंने मेरे माथे को चूमा और भरी हुई आवाज में कहा, 'राज ने मेरा कर्जा उतार दिया।" वैसे ऋषि कपूर का ये किस्सा आज तक मशहूर है।

संजय दत्त से खाने वाले थे मार- सुनकर आप सोच रहे होंगे आखिर ऐसा क्या हो गया जो संजय दत्त ऋषि कपूर को मारने के लिए पहुंचे। तो हम आपको बताते हैं। जी दरसल यह उस दौर की बात है जब संजय दत्त और टीना मुनीम का अफेयर हुआ करता था। उस दौर में आई थी फिल्म कर्ज जिसमे टीना ने ऋषि कपूर के साथ काम किया था। इस फिल्म में काम करने के बाद टीना और ऋषि के रिश्ते अच्छे हो गए। वहीँ उसके बाद टीना और ऋषि के प्यार के चर्चे होने लगे, हालाँकि उस समय संजय और टीना रिश्ते में थे और ऋषि कपूर और नीतू कपूर भी। उस दौर में जब यह अफवाहे उड़ने लगी कि ऋषि कपूर और टीना मुनीम का अफेयर है तो संजय दत्त बहुत नाराज हुए। वहीँ उसके बाद एक दीं संजय कपूर नशे की हालत में गुलशन (ग्रोवर) के साथ ऋषि कपूर के पास लड़ने के लिए पहुँच गए लेकिन बीच में कुछ ऐसा हुआ कि संजय को अपनी गलती का अहसास हो गया। इस बारे में खुद ऋषि कपूर ने एक इंटरव्यू के दौरान खुलासा किया था। उन्होंने बताया था, 'जब संजय दत्त उनसे लड़ने आ रहे थे तो रास्ते में उन्हें नीतू कपूर मिल गईं और उन्होंने संजय को समझाया कि ऋषि और टीना के बीच कुछ नहीं है दोनों केवल अच्छे दोस्त है। काफी देर तक समझाने के बाद संजय माने और उन्होंने न जाने का फैसला किया।

30 हज़ार रूपये देकर खरीदा था अवार्ड- सुनकर आपको यकीन नहीं हो रहा होगा, क्योंकि ऋषि इतने अच्छे अभिनेता थे कि उन्हें अवार्ड खरीदने की जरूरत ही नहीं है। उनका अभिनय इतना बेहतरीन होता था कि उन्हें अवार्ड मिलना ही चाहिए। वैसे यह किस्सा है फिल्म बॉबी के रिलीज होने के दौरान का। यह फिल्म ऋषि के जवान होने के बाद पहली फिल्म थी। इस फिल्म से ताबड़तोड़ कमाई हुई थी और इस फिल्म में ऋषि और डिम्पल को देख लोगों के होश उड़ गए थे। दोनों ने इतना दमदार अभिनय किया था कि देखने वालों की आँखे खुली की खुली रह गई थी। ऋषि ने इस फिल्म में काम कर लोगों के दिलों दिमाग में घर बना लिया था, लेकिन बहुत कम लोग जानते हैं कि इस फिल्म में काम करने के बाद उन्होंने बेस्ट एक्टर का अवार्ड खरीदा था। यह अवार्ड उन्होंने 30 हज़ार रुपए देकर अपने नाम किया था। उनके 30 हज़ार रुपए देने के बाद स्टेज पर उन्हें इस फिल्म के लिए बेस्ट एक्टर का अवार्ड दिया गया था। इस बात का खुलासा खुद ऋषि ने किया है। उन्होंने अपनी ऑटोबायोग्राफी में इस बारे में बताया है जो साल 2017 में आई थी।

एक चॉकलेट के लिए किया था फिल्म में काम- ऋषि कपूर एक बेहतरीन अभिनेता था इस बात में कोई शक नहीं है लेकिन क्या आप जानते हैं कि उन्होंने एक फिल्म में काम करने के बदले एक चॉकलेट ली थी। जी हाँ, यह किस्सा है फिल्म श्री 420 के दौरान का। यह फिल्म 6 सितम्बर 1955 में रिलीज हुई थी और इस फिल्म में नजर आए थे ऋषि कपूर के पिता राज कपूर और नरगिस दत्त। इस फिल्म का एक गाना भी सुपरहिट है, जिसका नाम है- 'प्यार हुआ इकरार हुआ'। आपने देखा होगा इस गाने में एक सीन है जिसमे सड़क किनारे से तीन बच्चे गुजरते हैं। इन तीन बच्चो में ही ऋषि कपूर भी शामिल थे और यह स्क्रीन पर वह पहली बार नजर आए थे। एक बार ऋषि ने इस सीन को लेकर अपना अनुभव साझा करते हुए बताया था- 'यह सीन जब शूट हो रहा था तब में सेट पर मौजूद था। उस समय नरगिस जी मेरे पास आईं और उन्होंने मुझे चॉकलेट देकर यह सीन करने के कहा, और मैं तैयार हो गया।' वैसे आप ऋषि को इस गाने में देख सकते हैं, वह सबसे छोटे बच्चे हैं जो सड़क किनारे चल रहे हैं।

जब महिला को कहा था कुतिया- आप सभी जानते ही होंगे ऋषि को उनके ट्वीट्स के लिए जाना जाता था। वह बहुत बेबाक थे और ट्वीट कर किसी को भी खरी-खोटी सुनाने में पीछे नहीं रहते थे। उन्होंने अपने बयानों से कई बार सुर्खियां पाईं थीं। एक बार तो एक ट्वीट में उन्होंने एक महिला को गंदी कुतिया और वेश्या तक कह दिया था। उनके इस ट्वीट ने खूब हल्ला मचाया था हालाँकि बाद में मामला शांत हो गया। वहीँ इसके पहले उन्होंने बॉलीवुड स्टार्स को चमचा कहा था। जी दरअसल हुआ यूँ था कि अभिनेता विनोद खन्ना के अंतिम संस्कार में बॉलीवुड सितारों में से बहुत कम लोग शामिल हुए थे और इसी पर ऋषि ने अपना गुस्सा जाहिर किया था। उन्होंने एक ट्वीट में कहा था, 'बहुत से चमचे प्रियंका चोपड़ा की पार्टी में तो पहुंच गए लेकिन एक अभिनेता की अंतिम विदाई में नहीं शर्म आनी चाहिए सबको।' ऐसे ही कई ट्वीट्स हैं जो ऋषि कपूर ने किये और उनके चलते वह काफी समय तक चर्चाओं में रहे। खैर अब ऋषि कपूर इस दुनिया में नहीं है लेकिन आज भी वह हम सभी के दिलों में ज़िंदा हैं।

कोरोना महामारी के बीच मदद को आगे आए पप्पू यादव, लगातार कर रहे अस्पतालों का दौरा

वेकेशन से लौटे रणबीर और आलिया, वीडियो हुई वायरल

वेंकटेश प्रसाद ने बताया 'हनुमान चालीसा' का महत्व, बोले- दूर होंगी विपदाएं

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -