ऋषि कपूर ने साधा गांधी फैमेली पर निशाना....कहा
ऋषि कपूर ने साधा गांधी फैमेली पर निशाना....कहा "बाप का माल समझ रखा था?"
Share:

बॉलीवुड के मशहूर अभिनेताओं में शामिल अभिनेता ऋषि कपूर जो कि अपनी शानदार अदाकारी के चलते सभी के दिलो पर अपना राज कायम किये हुए है , तथा अभी वे हमे अपनी एक फिल्म 'कपूर एन्ड संस' में भी नजर आ चुके है जिसमे उन्होंने अपनी अदाकारी से फिल्म में अपनी एक अमिट छाप को छोड़ा था.

अभी अभिनेता ऋषि कपूर अपने एक और विवादित बयानों के कारण सुर्खियों में आ चुके है. ऋषि कपूर के बारे में सुनने में आ रहा है कि हिंदुस्तान में कई जगहों का नाम गांधी फैमिली से जुड़े नेताओं के नाम पर रखे जाने को लेकर ऋषि कपूर भड़क गए हैं। उन्होंने कई ट्वीट्स के जरिए गांधी परिवार पर निशाना साधा है।

एक ट्वीट में तो कपूर ने यह तक कह दिया- "बाप का माल समझ रखा था?" अपने एक ट्वीट में अभिनेता ऋषि कपूर ने यह तक कह दिया कि "कांग्रेस ने एसेट्स का नाम गांधी फैमिली पर किया है, इसे बदला जाना चाहिए। बांद्रा/वर्ली सी-लिंक का नाम लता मंगेशकर या जेआरडी टाटा लिंक रोड किया जाना चाहिए।

बाप का माल समझ रखा था?" इस तरह से अभिनेता ने भारत की राजधानी में बने अंतर्राष्ट्रीय एयरपोर्ट के नाम पर भी अपनी आपत्ति व्यक्त की. ऋषि ने कहा कि "इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट ही क्यों? महात्मा गांधी, भगत सिंह, अंबेडकर या फिर मेरे नाम यानी ऋषि कपूर एयरपोर्ट क्यों नहीं? यह तो बहुत हलका लगता है? आप क्या सोचते हैं?" 
 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -