रणबीर को लेकर संजय दत्त पर भड़के ऋषि कपूर
रणबीर को लेकर संजय दत्त पर भड़के ऋषि कपूर
Share:

रणबीर कपूर इन दिनों फिल्म 'संजू' के प्रमोशन में व्यस्त हैं। वह संजय दत्त को अपना आदर्श मानते हैं। इतना ही नहीं रणबीर कपूर और संजय दत्त के बीच दोस्तों जैसा रिश्ता है। एक बार रणबीर कपूर ने बताया था कि बचपन में वह संजय दत्त के दीवाने थे।

रणबीर ने एक इंटरव्यू में बताया था कि उन्होंने संजय दत्त को पहली बार कश्मीर में देखा था। उस समय वह रणबीर के पापा यानी ऋषि कपूर के साथ साहिबां की शूटिंग कर रहे थे। रणबीर तबसे ही उनकी पर्सनालिटी के दीवाने हो गए थे। रणबीर ने यह भी बताया कि बचपन में वह अपनी अलमारी में संजय दत्त के पोस्टर लगाते थे। संजय दत्त उनके परिवार के बहुत करीब थे। रणबीर ने बताया कि संजू बाबा उन्हें अपना छोटा भाई मानते थे। लेकिन एक बार पापा ऋषि कपूर संजय दत्त पर भड़क गए थे। उन्होंने रणबीर के कारण संजय दत्त को अच्छी—खासी डांट लगाई थी। रणबीर ने बताया कि पापा उनसे बहुत नाराज हो गए थे और उन्होंने संजय दत्त को खूब फटकारा था। 

दरअसल, संजय दत्त ने रणबीर कपूर को उनके बर्थडे पर हार्ले डेविडसन बाइक गिफ्ट की थी। रणबीर ने बताया कि संजय दत्त उन्हें देर रात घुमाने ले जाते थे। जब ऋषि कपूर को यह पता चला कि संजय ने उन्हें हार्ले डेविडसन गिफ्ट की है, तो वे बहुत नाराज हो गए। इसके बाद ​ऋषि कपूर ने संजय को बुलाया और उन्हें डांटा। उन्होंने संजय दत्त से कहा— मेरे बेटे को मत बिगाड़ो, इसको तेरे जैसा मत बना। 

भारत के महान शासक बनेंगे अक्षय कुमार !

घबराहट के कारण बेहोश होकर अपने को-स्टार की बाहों में जा गिरी जाह्नवी कपूर

संजू : रणबीर कपूर नहीं कोई और था निर्माता की पहली पसंद

 

 

 

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -