ऋषभ पंत की प्लास्टिक सर्जरी हुई, सिर और रीढ़ की MRI की रिपोर्ट भी आई सामने
ऋषभ पंत की प्लास्टिक सर्जरी हुई, सिर और रीढ़ की MRI की रिपोर्ट भी आई सामने
Share:

नई दिल्ली: टीम इंडिया के स्टार विकेटकीपर बैट्समैन ऋषभ पंत के साथ शुक्रवार (30 दिसंबर) को दुखद हादसा हो गया था। दिल्ली से रूड़की जाते समय उनकी कार का एक्सीडेंट हो गया था। पंत खुद ही कार ड्राइव कर रहे थे। फिलहाल, ऋषभ पंत का देहरादून के मैक्स अस्पताल में उपचार चल रहा है। यहां उनकी कई सारी जांचें भी की गईं।

रिपोर्ट के अनुसार, पंत को सबसे अधिक चोटें सिर और पैर में आई हैं। इसी के कारण उनके ब्रेन और स्पाइन का MRI स्कैन भी कराया गया था। जिसकी रिपोर्ट सामने आ गई है। इस रिपोर्ट ने फैन्स और खुद पंत को बड़ी राहत दी है। दरअसल, ऋषभ पंत की रिपोर्ट नॉर्मल आई है। डॉक्टर्स ने बताया है कि ऋषभ पंत की अब भी कई और जांचें की जानी हैं। उनके टखने और घुटने का भी MRI स्कैन कराया जाना था। लेकिन, फ़िलहाल इसे टाल दिया गया है, क्योंकि पंत को बेहद दर्द हो रहा था और सूजन भी थी। अब यह स्कैन आज (31 दिसंबर) को कराया जा सकता है।

बता दें कि, कार दुर्घटना में ऋषभ पंत के चेहरे पर भी काफी चोट आई थी। कई कटे-फटे घाव भी हुए और कुछ खरोंचें भी आईं। अब इनको ठीक करने के लिए पंत की प्लास्टिक सर्जरी भी करवाई हुई है। ऋषभ पंत को दाएं पैर के घुटने और टखने में लिंगामेंट की दिक्कत हो सकती है। इसी वजह से मैक्स हॉस्पिटल के डॉक्टर्स ने क्रिकेटर के घुटने पर भी पट्टी बांधी है। डॉक्टर्स ने बताया है कि ऋषभ की स्थिति अभी ठीक है और वह बेहतर महसूस कर रहे हैं।

बता दें कि ऋषभ पंत अपनी मर्सिडीज कार खुद चलाकर होम टाउन रूड़की जा रहे थे। इसी दौरान नींद की झपकी आई और उनकी कार डिवाइडर से टकराकर दुर्घटना ग्रस्त हो गई। पंत ने खुद बताया कि वह विंड स्क्रीन तोड़कर बाहर आए। इसके बाद कार में भीषण आग लग गई थी। इस एक्सीडेंट के बाद सबसे पहले एक बस ड्राइवर सुशील कुमार पंत के पास पहुंचे थे। उन्होंने ही पंत को संभाला और एम्बुलेंस को बुलाकर पंत को अस्पताल भिजवाया। सुशील ने बताया कि पंत खून से लथपथ थे और उन्होंने ही बताया था कि वो क्रिकेटर ऋषभ पंत हैं।

'जो वोट दें उनका भी, जो न दें उनका भी करें भला', गडकरी ने बताई लोकतंत्र की पहचान

क्या अब कभी क्रिकेट नहीं खेल पाएंगे ऋषभ पंत ? एक्सीडेंट के बाद BCCI ने जारी किया बयान

ऋषभ पंत का हाल जानने के लिए बेताब उर्वशी रौतेला, की ये पोस्ट

 

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -