रियो में नज़र आया भारत का दम
रियो में नज़र आया भारत का दम
Share:

रियो ओलिंपिक में भागीदारी करने गए भारतीय खिलाड़ियों के दल ने अभी तक ओलिंपिक में शानदार प्रदर्शन किया है लेकिन इसके बाद भी खिलाड़ियों को लेकर खेलप्रेमी निराशाभरी बातें कर रहे थे। कुछ लोगों का तो यहां तक कहना था कि आखिर क्या इतनी बड़ी आबादी वाले देश में एक खिलाड़ी भी नहीं है जो पदक ला सके। मगर अब इस तरह की बातों पर विराम लग गया है। महिला पहलवान साक्षी मलिक द्वारा कुश्ती में पदक जीतने के साथ ही भारतीय खिलाड़ियों की प्रतिभा सभी के सामने आ गई।

वैसे विश्व के कई खिलाड़ियों को भारतीय प्रतिभाओं ने तीरंदाजी, बैडमिंटन, कुश्ती, एयर राइफल शूटिंग, टेनिस आदि खेलों में काफी छकाया और अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ी भी अपनी जीत के लिए पसीने से तर नज़र आए। वे भी भारतीयों की प्रतिभा का लौहा मानते रहे। साक्षी का प्रदर्शन बताता है कि किस तरह से भारत में खेल प्रतिभाओं को तराशने की दिशा में कार्य किया जा रहा है। स्पोर्टस अथाॅरिटी आॅफ इंडिया एक अच्छा कार्य कर रहा है।

हालांकि खिलाड़ियों के लिए सुविधाऐं जुटाने का कुछ अभाव जरूर हो सकता है लेकिन फिर भी खिलाड़ियों द्वारा और उनके कोच द्वारा की जाने वाली मेहनत रियो ओलिंपिक में नज़र आ रहा है। इतने बड़े देश में कुछ कमियां हो सकती हैं लेकिन इन कमियों के साथ ही इस देश में ऐसी कई बातें हैं जिसे इसकी खूबी माना जा सकता है। भारतीय खिलाड़ियों की फिटनेस और उनके खेल के लिए प्रशिक्षण के तरीकों में अंतर आया है जिसका असर अब रियो में नज़र आने लगा है।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -