लोगों के घरों में पंखा साफ़ करने को मजबूर हुईं 'रिंकू भौजी'
लोगों के घरों में पंखा साफ़ करने को मजबूर हुईं 'रिंकू भौजी'
Share:

इंडस्ट्री के मशहूर कॉमेडियन सुनील ग्रोवर पिछले कुछ दिनों से पर्दे से दूर हैं। सुनील ने अपने करियर में कई तरह के किरदार निभाकर दर्शकों का मनोरंजन किया है चाहे वो 'गुत्थी' हो या फिर 'रिंकू भौजी' ही क्यों ना हो। ये दोनों ही किरदार सुनील ने कपिल शर्मा के शो में निभाए हैं और अपनी एक अलग ही पहचान बना ली है। सुनील हमेशा ही अपने नए लुक से फैंस को चौका देते हैं। हाल ही में सुनील ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से एक फोटो शेयर किया है जिसमे वो फिर से अपने पुराने वाले किरदार में नजर आ रहें हैं।

तो क्या प्रियंका की जगह फिल्म 'भारत' में होगी यह अभिनेत्री..?

 

Inse hota hee Nahin hai...!

A post shared by Sunil Grover (@whosunilgrover) on

इस फोटो में सुनील अपने रिंकू भौजी वाले किरदार में पंखा साफ करते हुए नजर आ रहें हैं। सुनील ने अपने इस फोटो के जरिए भी लोगों को हंसाने की कोशिश की है। सुनील ने खड़े होने के लिए किसी स्टूल या टेबल का सहारा नहीं लिया बल्कि उन्होंने एक आदमी के कंधे पर खड़े होकर ये काम किया है। सुनील ने अपने फोटो के साथ कैप्शन में लिखा है कि, 'इनसे होता ही नहीं है...' रिंकू भौजी का ये सॉन्ग काफी ज्यादा फेमस है और इस पूरे सॉन्ग में वो अपने पति को ये कहते हुए कोसती हुईं नजर आईं है कि, 'इनसे होता ही नहीं है...'

Video: कपिल और भारती के ऐसे थे संबंध, जानकर यकीन नहीं होगा आपको

 

Inko aata hee nahin hai..!

A post shared by Sunil Grover (@whosunilgrover) on

सुनील के इस फोटो पर उनके फैंस के मजेदार कमैंट्स भी आ रहें हैं। सुनील ने इसके साथ और भी दो फोटो शेयर की है। एक तस्वीर में रिंकू भौजी एक आदमी से अपने नाख़ून कटवाती हुईं नजर आ रहीं हैं और दूसरी फोटो में वो ही आदमी उन्हें दूध दें रहा है और रिंकू भौजी उनसे रूठकर बैठी है और कैप्शन के जरिए कह रहीं हैं 'इनको पता ही नहीं है...'

सलमान खान के लिए 'सूरमा' लेकर पहुंची चित्रांगदा

 

Inko aata hee nahin hai..!

A post shared by Sunil Grover (@whosunilgrover) on

आपको बता दें सुनील कपिल के शो में देसी अवतार में नजर आए थे। कपिल से हुए विवाद के बाद सुनील ने उनका साथ छोड़ दिया था और इसके बाद से ही सुनील ने पर्दे से दूरियां बना ली थी। कपिल की तबियत बिगड़ने के कारण उनका शो बंद हो गया था। वैसे सुनील जल्द ही सलमान खान की फिल्म 'भारत' में नजर आने रहें हैं। इसके अलावा सुनील फिल्म 'पटाखा' में भी दिखाई देंगे।

चटपटी ख़बरें...

'अंगूरी भाभी' को इस हॉट लुक में पहचानना हुआ मुश्किल

इस मशहूर कपल ने रिक्रिएट किया DDLJ का एवरग्रीन सीन, वीडियो वायरल

एक्ट्रेस ने शेयर की अश्लील तस्वीर, मच गया बवाल

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -