जल्द ही तीसरी बार पिता बनने जा रहे रिंकिया के पापा
जल्द ही तीसरी बार पिता बनने जा रहे रिंकिया के पापा
Share:

भोजपुरी इंडस्ट्री के जाने माने अभिनेता और सांसद के घर एक बार फिर नन्हें बच्चे की किलकारी गूंजने जा रही है। जी हां, मनोज तिवारी जल्द ही तीसरी बार पिता बनने वाले है। उनकी पत्नी सुरभि तिवारी प्रेग्नेंट हैं। हाल ही में उनकी गोदभराई हुई, जिसका वीडियो अभिनेता ने खुद सोशल मीडिया अकाउंट पर साझा किया है।

पत्नी सुरभि के बेबी शावर का वीडियो शेयर करते हुए मनोज तिवारी ने कैप्शन में लिखा, "कुछ खुशियों को हम शब्दों में बयां नहीं कर सकते... बस महसूस कर सकते हैं।" वीडियो में आप भी देख सकते है कि मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि की गोद भराई बहुत ही धूमधाम से हुई, जहां कई जानी-मानी हस्तियां भी आई हुई थी। रेड लहंगे में एक्टर की पत्नी अपनी बेबी बंप फ्लॉन्ट करती हुई दिखाई दी है। इस लुक को उन्होंने कानों में झूमके और गले में हैवी जूलरी के साथ कंप्लीट कर रखा है। वहीं, मनोज तिवारी ने पेस्टल पिंक शेरवानी में परफेक्ट दिखाई दिए। दूसरी ओर उनकी बेटी सान्विका भी अपने मम्मी-पापा की गोद में हंसती हुई नजर आ रही है। 

 

खबरों का कहना है कि  मनोज तिवारी अपनी दूसरी पत्नी सुरभि तिवारी से तीसरे बच्चे के पिता बनने वाले है। सुरभि से पहले उनका विवाह शादी रानी तिवारी से हो गई है। हालांकि कुछ साल पहले दोनों का तलाक हो चुका है। पहली शादी से अभिनेता को एक बेटी है, जिनका नाम रीति तिवारी है। वहीं तलाक जके उपरांत मनोज ने वर्ष 2020 में सुरभि संग दूसरा विवाह रचाया, जिससे उनको बेटी सान्विका हुई। अब ये कपल फिर से एक बार पेरेंट्स बनने जा रहा है। यह एक्टर का तीसरा बच्चा होगा, जबकि सुरभि की यह दूसरी संतान होने वाली है।

इंटरनेट पर वायरल हुआ इस एक्ट्रेस का 'सुसाइड नोट', फैंस को लगा झटका

बर्थडे सेलिब्रेशन के बीच मोनालिसा ने पति संग किया लिप लॉक

साड़ी लुक में रिंकू घोष को देख पागल हो ये एक्ट्रेस

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -