बॉलीवुड में सुपरहिट होकर रिमी ने ज्वाइन कर ली थी BJP, बदल चुका है पूरा लुक
बॉलीवुड में सुपरहिट होकर रिमी ने ज्वाइन कर ली थी BJP, बदल चुका है पूरा लुक
Share:

बॉलीवुड की कई बेहतरीन फिल्मों में काम कर चुकीं रिमी सेन को तो आप जानते ही होंगे। रिमी अपने समय की बेहतरीन अदाकारा रह चुकीं हैं लेकिन अब वह बॉलीवुड इंडस्ट्री से दूर हैं। वैसे आज उनका जन्मदिन है। आज रिमी अपना जन्मदिन 39वां जन्मदिन मना रहीं हैं। हर साल वह अपना जन्मदिन 21 सितंबर को मनाती हैं। रिमी ने अजय देवगन, अक्षय कुमार और सलमान खान सहित कई बड़े कलाकारों के साथ सुपरहिट फिल्मों में अभिनय किया हैं और फैंस को दीवाना भी बनाया है।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Subhamitra (Rimi Sen) (@subhamitra03) on

वैसे आज हम आपको बताने जा रहे हैं उनसे जुडी ख़ास बातें। पहले तो हम आपको यह बता दें कि रिमी का असली नाम शुभोमित्रा सेन हैं, लेकिन जब वह इंडस्ट्री में आईं तो उन्होंने अपना नाम बदलकर रिमी रख लिया। आज वह रिमी के नाम से ही मशहूर हैं। रिमी ने अपनी पूरी पढ़ाई कोलकाता से ही की थी और उन्होंने अपना ग्रेजुएशन खत्म करने के बाद मुंबई में आने के बारे में सोचा। मुंबई आने के बाद उन्होंने बहुत समय तक केवल मॉडलिंग की और इसके अलावा उन्होंने कुछ विज्ञापनों में भी काम किया।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Subhamitra (Rimi Sen) (@subhamitra03) on

उसके बाद वह बॉलीवुड फिल्म 'हंगामा' में नजर आईं और इस फिल्म के बाद ही वह मशहूर हो गईं। उनकी यह फिल्म साल 2003 में आई थी, जिसे दर्शकों ने जमकर प्यार दिया। इस फिल्म के बाद रिमी सेन ने 'बागबान', 'धूम', 'फिर हेरा फेरी' और 'गोलमाल' सहित कई फिल्मों में काम किया, सभी बेहतरीन रहीं। वैसे अब रिमी भाजपा में है। उन्होंने साल 2017 में BJP ज्वाइन कर ली लेकिन फिर भी वह राजनीति में भी ज्यादा सक्रिय नहीं हैं।

बेरोजगारी को लेकर प्रियंका ने योगी सरकार पर साधा निशाना

न्यूयॉर्क में अंधाधुंध गोलीबारी, 2 की मौत, 12 से अधिक जख्मी

मोहल्ला क्लास में पढ़ाते हैं छतरी वाले गुरूजी, जमकर हो रहे हैं मशहूर

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -