बहन रिद्ध‍िमा ने खास फोटो शेयर कर रणबीर को दी जन्मदिन की बधाई
बहन रिद्ध‍िमा ने खास फोटो शेयर कर रणबीर को दी जन्मदिन की बधाई
Share:

एक्टर रणबीर कपूर आज अपना 39वां जन्मदिन मना रहे हैं। ऐसे में आज उन्हें हर तरफ से बधाइयां मिल रहीं हैं। अब इसी क्रम में शामिल हुईं हैं उनकी बहन रिद्ध‍िमा कपूर साहनी। उन्होंने भी आज अपने भाई को जन्मदिन मुबारक कहा है। उन्होंने भाई के साथ कुछ थ्रोबैक फोटोज शेयर की हैं और उन्हें विश किया है। आप देख सकते हैं रिद्ध‍िमा ने एक फैमिली फोटो साझा की है जिसमें उनकी मां नीतू कपूर, बेटी समायरा और रणबीर की गर्लफ्रेंड एक्ट्रेस आल‍िया भट्ट नजर आ रही हैं।

वहीं रणबीर संग इस फोटो को शेयर कर रिद्ध‍िमा ने भाई को प्यारा सा निकनेम भी दिया। आप देख सकते हैं वह लिखती हैं- 'मेरे रॉकस्टार भाई को, तुम्हें जन्मदिन की बहुत मुबारकबाद!!!हम तुमसे बहुत प्यार करते हैं।' केवल यही नहीं बल्कि रिद्ध‍िमा ने भाई की तारीफ में टैग भी लिखा #youngerbutwiser यान‍ि उनसे उम्र में छोटा है पर ज्यादा समझदार है। वैसे रिद्ध‍िमा ने इंस्टा स्टोरी पर भी रणबीर के साथ कई फोटोज शेयर की हैं, जिनमें एक्टर बर्थडे कैप पहने क्यूट नजर आ रहे हैं।

आज यानी 28 सितंबर को रणबीर की बुआ रीमा जैन का भी जन्मदिन है और रिद्ध‍िमा ने रीमा जैन के साथ भी अपनी फोटो शेयर कर उन्हें विश किया है। आप सभी को बता दें कि बीते साल रणबीर ने अपना बर्थडे फैमिली के साथ मनाया था। वहीं अब आज वह आल‍िया के साथ जन्मदिन मनाने के लिए जोधपुर गए हुए हैं। बीते दिनों जोधपुर एयरपोर्ट से दोनों सेलेब्स की फोटोज वायरल हुई थीं जिसे दोनों की शादी से भी जोड़कर देखा जा रहा था।

2 घंटे तक हवा में अटकी रही 73 यात्रियों की जान, फिर हुआ चमत्कार

'शिव जी ने मुझे वैक्सीन लगवाने से मना किया है', स्वास्थ्यकर्मियों को देख बोली महिला

MP: अगर कोई 1000 रुपये तक रिश्वत लेता है तो कोई बुराई नहीं है: बसपा विधायक

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -