अनूठा आंदोलन, मोबाईल कंपनी के टाॅवर पर चढ़े रिक्शा चालक
अनूठा आंदोलन, मोबाईल कंपनी के टाॅवर पर चढ़े रिक्शा चालक
Share:

आगरा : लोकप्रिय हिंदी सिनेमा शोल में आपने सह अभिनेता के टंकी पर चढ़ने और हंगामा करने का दृश्य देखा होगा और इस दृश्य के बारे में सुना भी होगा लेकिन वास्तविकता में ऐसा एक वाकया हो गया है जिससे आगरा के लोग सकते में आ गए। कुछ देर के लिए तो क्षेत्र में हड़कंप मच गया। मिली जानकारी के अनुसार तीन रिक्शा चालक एक महिला के साथ कलेक्ट्रेट क्षेत्र में लगे मोबाईल टाॅवर पर चढ़ गए। ये काफी देर तक हंगामा करते रहे। दोनों ने अपनी मांगों को लेकर हंगामा किया।

दरअसल रिक्शा चालक एमजी रोड़ पर की जाने वाली अवैध वसूली से परेशान थे। इसके मोबाईल टाॅवर पर चढ़ने के ही साथ लोगों का हुजूम लग गया, जब अधिकारियों को सूचना मिली तो वे भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने आॅटो रिक्शा चालकों से चर्चा की। गरीब सेना के नेतृत्व में चले इस आंदोलन में रिक्शा चालकों ने धरना भी दिया। धरने के दौरान तीन रिक्शा चालक टाटा कंपनी के टाॅवर पर चढ़ गए थे।

प्रशासनिक अधिकारियों ने इनसे चर्चा दी और फिर इन्हें आश्वासन देने लगे। दूसरी ओर फायर ब्रिगेड के कर्मचारियों ने इन रिक्शा चालकों को नीचे उतारा। चालक डीएम को बुलाने की मांग करते रहे। इन्होंने अपनी मांगे भी बताई और कहा कि जब तक उनकी मांगों को लेकर आश्वासन नहीं मिल जाता तब तक वे आंदोलन करेंगे। नीचे उतारे जाने के बाद इन चालकों को पकड़ लिया गया।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -