ऋचा चड्ढा ने शेयर किया खेत में काम कर रहीं महिलाओं का वीडियो और कही यह बात
ऋचा चड्ढा ने शेयर किया खेत में काम कर रहीं महिलाओं का वीडियो और कही यह बात
Share:

गणतंत्र दिवस के बाद एक बार फिर से आज किसानों द्वारा देशभर में चक्का जाम हो रहा है। आप तो जानते ही होंगे कि, कृषि कानूनों के विरोध में दिल्ली के टिकरी, सिंघू और गाजीपुर बॉर्डर पर लगातार किसान आंदोलन कर रहे हैं। अब इस आंदोलन को 2 महीने से भी ज्यादा का समय हो चुका हैं। अब आज किसानों के चक्का जाम के बीच एक्ट्रेस ऋचा चड्ढा ने अपने ट्विटर हैंडल से एक वीडियो शेयर किया है। आप देख सकते हैं इस वीडियो में वह खेत में काम कर रहीं महिलाओं का वीडियो दिखाती नजर आ रही हैं।

इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि 'महिलाएं अपने खेतों में काम कर रही हैं।' वैसे महिलाओं को काम करता देख एक्ट्रेस ऋचा चड्ढा कहते नजर आ रहीं हैं, "महिलाएं, खेती कर सकती हैं लेकिन कृषि कानूनों का विरोध क्यों नहीं कर सकती। हां क्यों नहीं।" अब ऋचा चड्ढा के इस वीडियो पर लोग तेजी से कमेंट्स करते नजर आ रहे हैं।

बात करें किसानों के चक्का जाम के बारे में तो दिल्ली बॉर्डर पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी की गई है। जी दरअसल बीते 26 जनवरी को दिल्ली में हिंसा हुई और उसी हिंसा के बाद पुलिस ने सख्ती अपना ली है। अब दिल्ली की तीन सीमाओं- सिंघु बॉर्डर, टिकरी बॉर्डर और गाजीपुर बॉर्डर- जहां किसान प्रदर्शन कर रहे हैं, पुलिस ने कई लेयर की सुरक्षा व्यवस्था कर रखी है।

कलर्स चैनल के सीईओ नहीं झेल पा रहे रुबीना दिलायक का एटीट्यूड, किया यह ट्वीट

प्रभास के साथ फिल्म करना चाहते है ये मशहूर टीवी अभिनेता, विलेन के किरदार में आना चाहते है नजर

'माशाल्लाह' गाने पर थिरकतीं नजर आईं रश्मि देसाई

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -