Video: सड़क किनारे ऐसा काम करते नजर आई ऋचा चड्ढा कि हर जगह हो रही तारीफ़
Video: सड़क किनारे ऐसा काम करते नजर आई ऋचा चड्ढा कि हर जगह हो रही तारीफ़
Share:

आप सभी जानते ही हैं कि बीते 21 जनवरी को अंतर्राष्ट्रीय हग डे था और कई लोगों ने इस दिन को मनाया। ऐसे में इस मामले में बॉलीवुड अभिनेत्री ऋचा चड्ढा भी पीछे नहीं रहीं। इस समय उनकी सोशल मीडिया पर काफी चर्चा हो रही है। जी हाँ, उन्होंने अंतर्राष्ट्रीय हग डे के मौके पर जो किया है वह देखकर आप खुश हो जाएंगे। वह इस दिन लोगों में जागरूकता बढ़ाने और सामाजिक प्रयोग के तौर पर अपने हाथ में साइन बोर्ड लेकर घूमने का फैसला किया और लोगों को 'फ्री हग' करती नजर आईं। इसी के साथ ही उन्होंने ऐसा अब हर साल करने का फैसला किया है।

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Richa Chadha (@therichachadha) on

जी हाँ, इस समय वायरल हो रहे एक वीडियो में वह अजनबियों को फ्री मेें गले लगाते हुए नजर आ रहीं हैं। आप देख सकते हैं इस वीडियो को उन्होंने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर सभी को दिखाया है और वीडियो में ऋचा चड्ढा राह चलते लोगों को गले लगाती हुई नजर आईं। इसी के साथ इस वीडियो में ऋचा अपने हाथों में एक साइन बोर्ड पकड़े दिखाई दीं और इस साइन बोर्ड में 'फ्री हग्स' लिखा हुआ है। वहीं वीडियो में आते-जाते अजनबी लोग ऋचा चड्ढा के पास आकर उन्हें गले लगाते नजर आ रहे हैं।

इस वीडियो के कैप्शन में उन्होंने लिखा है, "कुछ अच्छा साझा करने के लिए, क्योंकि दुनिया में बहुत नफरत है। जैसे मार्टिन लूथर किंग ने कहा, "अंधेरे को अंधेरे से खत्म नहीं किया जा सकता, केवल रोशनी ही ऐसा कर सकती है।" मैंने अजनबियों को गले लगाया और यह काफी अच्छा था। आप देखते हैं कि प्यार फैलाने से ही फैलता है। अब मैं ऐसा हर साल करना चाहूंगी। हो सकता है कि अगली साल आप भी मुझे मिलें। प्यार बांटते चलो।" आपको बता दें कि जल्द ही वह फिल्म पंगा में दिखाई देंगी और इस फिल्म में वह कंगना रनौत के साथ नजर आएंगी। यह फिल्म 24 जनवरी को रिलीज होगी।

खुद को जोकर कहे जाने पर जमकर भड़के अनुपम खेर, नसीरुद्दीन को कहा- 'मेरी बुराई करके अगर।।।'

स्टिकर के साथ प्राइवेट पार्ट फ्लॉन्ट करते दिया पोज, इस मॉडल के दीवाने हुए लोग

इस मॉडल के बॉडी पार्ट देख, उड़ जाएंगे आपके होश और।।।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -