रिया कपूर से शादी पहले अनिल कपूर के दामाद ने की स्पेशल पोस्ट, फैंस लगा रहे है अनुमान
रिया कपूर से शादी पहले अनिल कपूर के दामाद ने की स्पेशल पोस्ट, फैंस लगा रहे है अनुमान
Share:

मनोरंजन जगत के जाने माने मशहूर सुपरस्टार अनिल कपूर की छोटी बेटी रिया कपूर, करण बूलानी के साथ रिश्ते में हैं। दोनों सोशल मीडिया पर भी एक-दूसरे के साथ रोमांटिक पोस्ट साझा करते रहते हैं। शुक्रवार को देर रात ये जानकारी आई कि शनिवार को रिया एवं करण विवाह करने वाले हैं। हालांकि अभी तक रिया या कपूर परिवार की ओर से कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है।

वही इसी बीच करण ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर ऐसा पोस्ट किया है जिससे प्रशंसक कयास लगा रहे हैं कि कहीं वह अपनी शादी का संकेत तो नहीं दे रहे। दरअसल, करण ने महादेव और पार्वती माता की तस्वीर साझा की है। हालांकि इसके साथ उन्होंने कुछ कैप्शन नहीं लिखा है। रिया और करण की बात करें तो दोनों 13 वर्ष से साथ हैं तथा अब दोनों अपने रिलेशनशिप को और आगे बढ़ाना चाहते हैं।

बता दे कि रिया कपूर और करण बूलानी दोनों फिल्म आयशा के समय मिले थे। इसके माध्यम से रिया ने प्रोडक्शन में डेब्यू किया तथा करण इस मूवी में असिस्टेंट डायरेक्टर थे। इसके पश्चात् से करण, कपूर परिवार के बहुत नजदीक आ गए तथा उनके परिवार के कार्यक्रम में भी शामिल होने लगे। वर्ष 2013 में ऐसी जानकारी आई थी कि रिया एवं करण शादी करने वाले हैं। हालांकि तब उन्होंने इन खबरों को गलत बताया था। सोनम ने ये तक बोल दिया था कि मीडिया को कुछ भी लिखने से पूर्व सब कुछ चेक कर लेने चाहिए।

निक्की तंबोली की दिलकश अदाओं ने लूटा फैंस का दिल, देंखे ये जबरदस्त तस्वीरें

सोशल मीडिया पर वायरल हुई लेडी अक्षय कुमार, देखकर चौके फैंस

इस मशहूर अभिनेत्री संग पुलकित सम्राट ने शेयर की ऐसी तस्वीर की फैंस बोले- आपकी जोड़ी हमेशा...

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -