अपनी शादी में आइवरी-गोल्ड वर्क की साड़ी पहनकर रिया कपूर लगी खूबसूरत
अपनी शादी में आइवरी-गोल्ड वर्क की साड़ी पहनकर रिया कपूर लगी खूबसूरत
Share:

सोनम कपूर की बहन रिया कपूर ने हाल ही में शादी कर ली है। ऐसे में अब उन्होंने अपनी ब्राइडल लुक की फोटोज शेयर की है जो सुर्ख़ियों में बनी हुई है। आप देख सकते हैं उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पोस्ट पर तस्वीरों के साथ ही अपने कपड़ों और जूलरी सभी की ड‍िटेल्स दी है। आप देख सकते हैं रिया ने बताया है कि उन्होंने शादी के लिए डिजाइनर अनामिका खन्ना की डिजाइन की हुई साड़ी चुनी। यह थ्रेड वर्क वाले क्लास‍िक व्हाइट साड़ी रही जिसमे रिया बड़ी खूबसूरत नजर आईं। उनकी साड़ी में एंब्रॉयडरी के साथ ही आइवरी और गोल्ड वर्क किया हुआ था। इसी के साथ रिया ने हाफ स्लीव्स ब्लाउज पेयर किया।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Rhea Kapoor (@rheakapoor)

उन्होंने साड़ी के साथ सिर पर एक स्पेशल दुपट्टा भी कैरी किया है जो आप देख सकते हैं। जी दरअसल ब‍िर्दीचंद घनश्यामदास का डिजाइन किया यह दुपट्टा वेल की तरह था जिसमें मोतियों का काम बड़ी बारीकी और फिन‍िश‍िंग के साथ किया हुआ था। इस दौरान रिया ने मोती और कुंदन की जूलरी से अपने लुक को कंप्लीट किया था। जी दरअसल यह जूलरी उनकी मां सुनीता कपूर के डिजाइनर कलेक्शन के थे और उन्होंने अनकट डायमंड स्ट्र‍िंग वाला स्टेटमेंट नेकपीस भी साथ में पहना था। आप देख सकते हैं कानों में कुंदन के झुमके और फाइनल टच देते हुए रिया ने खूबसूरत कड़े पहने थे।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Rhea Kapoor (@rheakapoor)

रिया ने आई मेकअप पर सबसे ज्यादा फोकस रखा। वह ड्रामाट‍िक विंग्ड लुक वाले आई मेकअप के साथ मैट मेकअप में नजर आईं। इस दौरान हेयरस्टाइल को उन्होंने मिड‍िल पार्टेड ओपन हेयर रखा था। वहीँ दूसरी तरफ रिया के पति करण बूलानी ने शादी के लिए मिक्स्ड थ्रेड एंब्रॉयडरी वाला बंधगला, मैचिंग कुर्ता और आइवरी ब्रीच पैंट्स चुना था। दोनों का अंदाज बेहतरीन नजर आया जो आप देख सकते हैं।

अभिनेत्री ने इंटीरियर डिजाइनर के खिलाफ दर्ज करवाया मुकदमा, किए हैरान कर देने वाले खुलासे

उइगर मुस्लिमों पर 'जुल्म' करने के लिए चीन ने दुबई में बनाई 'गुप्त जेल' - चीनी महिला का दावा

साउथ के इस मशहूर सुपरस्टार के साथ काम करना चाहते हैं मनोज बाजपेयी, बताई वजह

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -