रिया चक्रवर्ती के वकील बोले- 'CBI को सुशांत केस की जांच में अब तक क्या मिला है बताए'
रिया चक्रवर्ती के वकील बोले- 'CBI को सुशांत केस की जांच में अब तक क्या मिला है बताए'
Share:

बॉलीवुड इंडस्ट्री में जब से सुशांत ने आत्महत्या की तब से ड्रग्स केस सामने आया। वैसे इस ड्रग्स केस में जमानत पर रिहा हुईं एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती के वकील ने हाल ही में अपनी बात रखी है। वकील ने सुशांत सिंह राजपूत केस की जांच कर रही सीबीआई से अब तक मिली जानकारियों का खुलासा करने के लिए अपील की है। जी दरअसल हाल ही में रिया के वकील सतीश मान शिंदे ने कहा कि, 'सीबीआई को सुशांत केस की जांच में अब तक क्या मिला है, यह बताना चाहिए।'

वैसे आपको याद हो तो इससे पहले महाराष्ट्र के सीएम अनिल देशमुख ने सीबीआई से अब तक मिली जानकारियों को साझा करने की अपील की थी। फिलहाल रिया के वकील ने कहा है कि, 'उस दुखद हादसे को भुलाने का अब यह सही वक्त है।' आगे उन्होंने रिया चक्रवर्ती का बचाव करते हुए कहा कि, 'मुंबई पुलिस ने जब दो महीने तक जांच करने के बाद अपनी रिपोर्ट पेश की थी तो काफी शोर मचा था। पटना में गलत आरोपों के तहत रिया चक्रवर्ती और उनके परिवार के मेंबर्स के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई थी। मुंबई पुलिस, ईडी, एनसीबी, सीबीआई और पटना पुलिस अब तक रिया के खिलाफ काफी जांच कर चुकी हैं। बिना किसी सबूत के ही उन्हें एक फर्जी केस में सीबीआई ने अरेस्ट भी किया था। एक महीने तक हिरासत में रहने को मजबूर हुईं रिया का कई एजेंसियों ने उत्पीड़न किया। इसके बाद उन्हें हाई कोर्ट से बेल मिलने पर रिहा किया गया था।'

इसके अलावा उन्होंने यह भी कहा, 'रिया चक्रवर्ती ने भी सुशांत की बहनों के खिलाफ दर्ज कराए गए केस में कहा था कि अभिनेता की मौत शायद बिना डॉक्टरी सलाह के गलत दवाएं देने से हुई है। रिया ने आरोप लगाया था कि गलत ढंग से दवाएं लेने और ड्रग्स के कॉकटेल के चलते ऐसा हुआ है।' वैसे आपको हम यह भी बता दें कि आज तक सुशांत केस में कुछ साफ़ नहीं हो पाया है और आज भी सुशांत के फैंस न्याय की मांग करते नजर आते हैं।

स्टॉक पर आज होगा फोकस, शानदार उछाल के साथ शुरू हुआ बाजार

क्या बिहार सीएम का पद छोड़ने वाले हैं नितीश कुमार ? एक बयान से मचा हड़कंप

आज ड्राइवरलेस मेट्रो को हरी झंडी दिखाएंगे पीएम मोदी, इस रूट पर चलेगी ट्रेन

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -