50 मोस्ट डिजायरेबल वुमेन 2020 में रिया चक्रवर्ती को टॉप पर देख बोले लोग-' फेक खबर है'
50 मोस्ट डिजायरेबल वुमेन 2020 में रिया चक्रवर्ती को टॉप पर देख बोले लोग-' फेक खबर है'
Share:

2020 की सबसे ट्रेंडिंग सेलेब्स में शामिल एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती ने टाइम्स की 50 मोस्ट डिजायरेबल वुमेन 2020 में टॉप किया है। जब से यह खबर आई है तब से लोग इस खबर को गलत और अफवाह बता रहे हैं। आप सभी को बता दें कि रिया ने दीपिका पादुकोण, कटरीना कैफ, दिशा पाटनी जैसे सितारों को पीछे छोड़ यह टाइटल अपने नाम किया है। अब इन सभी के बीच सोशल मीडिया पर इसका मजाक बन रहा है और कई यूजर्स कह रहे हैं कि उन्हें इस लिस्ट पर भरोसा नहीं हो रहा है। अब कई ऐसे लोग हैं जो रिया को ट्रोल कर रहे हैं और इसी के साथ ही लिस्ट का मजाक बना रहे है।

आप देख सकते हैं सोशल मीडिया पर रिया का मजाक उड़ाते हुए कई सारे ट्वीट्स किए गए हैं। एक यूजर ने ट्वीट में लिखा है, 'वेट, व्हाट।।।ये अनडिजायरेबल लिस्ट होनी चाहिए थी।' वही दूसरे यूजर ने मीम शेयर करते हुए रिया को ट्रेंड होता देख अपना रिएक्शन बताया है। इसके अलावा कुछ लोग इस सर्वे को फेक बता रहे हैं। आप देख सकते हैं एक यूजर ने फनी कमेंट करते हुए कहा- ''मुझे हैरानी है कि इसकी डिजायर किसने की। ये क्या मजाक है।''

इसके अलावा कुछ यूजर्स का ये भी कहना है कि ''रिया ने इस फेक खबर के लिए कितने पैसे दिए।'' वही कुछ लोग ऐसे है जिन्होंने रिया का स्पोर्ट किया है। एक यूजर ने लिखा है, ''रिया वूमन ऑफ द ईयर अवॉर्ड डिजर्व करती हैं। जिस तरह से उन्हें कोई गलती ना होने पर निशाना बनाया गया, परेशान किया गया।।। मैं उम्मीद करता हूं कि रिया को करियर में सेकंड चांस मिले।''

इंटरनेट पर मची खेसारी लाल यादव के नए गाने की धूम, रिलीज के साथ ही छा गया वीडियो

यामी को आयुष्मान ने दी शादी की बधाई, कंगना बोलीं- 'बनावटी और कृत्रिम सबसे।।।'

कोविड से हुई मौतों के श्मशानों-कब्रिस्तानों के आंकड़ों में इतना अंतर क्यों ? केंद्र से प्रियंका का सवाल

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -