टाइम्स 50 मोस्ट डिजायरेबल वुमेन 2020 लिस्ट में टॉप पर हैं रिया चक्रवर्ती
टाइम्स 50 मोस्ट डिजायरेबल वुमेन 2020 लिस्ट में टॉप पर हैं रिया चक्रवर्ती
Share:

एक्टर सुशांत सिंह राजपूत के निधन के बाद एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती काफी समय तक चर्चाओं में रह चुकीं हैं और अब भी वह अपने बयानों के चलते चर्चाओं में ही हैं। इस समय वह स्पॉटलाइट में बनी हुईं हैं और अब उन्हें लेकर एक और बड़ी खबर आई है। जी दरअसल रिया चक्रवर्ती ने द टाइम्स 50 मोस्ट डिजायरेबल वुमेन 2020 में टॉप किया है। सुनकर आपको झटका लगा होगा लेकिन यह सच है। मिली जानकारी के तहत टाइम्स 50 मोस्ट डिजायरेबल वुमेन 2020 में रिया सबसे पहले नंबर पर हैं।

आपको बता दें कि इस लिस्ट में हर क्षेत्र की महिलाओं को शामिल किया गया है। जी हाँ और इस बार इस लिस्ट में उन लोगों को रखा गया है जिन्होंने पिछले एक साल में छाप छोड़ी है और दिल जीता है। इस बीच रिया ने दीपिका पादुकोण-करीना कपूर-कटरीना कैफ जैसी एक्ट्रेस को पीछे छोड़ दिया है और पहला नंबर अपने नाम किया है। आपको पता ही होगा पिछले साल रिया चक्रवर्ती काफी चर्चा में रही थीं, हालांकि, नेगेटिव चीजों को लेकर वो खबरों में ज्यादा आई थीं लेकिन फिर भी उनका नाम यहाँ टॉप पर है।

आपको याद हो तो बीते साल रिया ड्रग्स केस में जेल भी गईं थीं और अब वह जमानत पर बाहर हैं। 50 मोस्ट डिजायरेबल वुमेन 2020 की लिस्ट की बात करें तो मिस यूनिवर्स 2020 की तीसरी रनरअप एडलिन कैस्टेलिनो नंबर 2 पर हैं। दिशा पाटनी नंबर 3, कियारा आडवाणी नंबर 4 और दीपिका पादुकोण नंबर 5 पर हैं। इसके अलावा कैटरीना कैफ छठवें नंबर पर, जैकलीन फर्नांडिस सातवें, अनुप्रिया गोयंका आठवें, रूही सिंह नौवें और Aavriti Choudhary दसवें (LIVA Miss Diva Supranational 2020) नंबर पर हैं।

इसके अलावा इस लिस्ट में अनुजा जोशी, श्रेया चौधरी, नेहा जायसवाल (LIVA मिस दिवा रनर-अप 2020), त्रिधा चौधरी, श्रिया पिलगांवकर, अलाया फर्नीचरवाला, श्रेया धनवंतरी, कल्याणी प्रियदर्शन (कोच्चि टाइम्स मोस्ट डिजायरेबल वुमन 2020) भी शामिल हैं।

हैंगओवर उतारने के लिए आइसक्रीम और गांजा लेती हैं सारा अली खान, मुझे भी किया था ऑफर: रिया चक्रवर्ती

गुजरात भी हुआ अनलॉक, 100 फीसद क्षमता के साथ खुले सभी निजी और सरकारी दफ्तर

'जहाँ डाला था वोट, वहीँ लगेगी वैक्सीन।।।', दिल्ली में 45+ लोगों का टीकाकरण अभियान शुरू

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -