जिम के बाहर स्पॉट हुईं रिया चक्रवर्ती, वायरल हो रहा वीडियो
जिम के बाहर स्पॉट हुईं रिया चक्रवर्ती, वायरल हो रहा वीडियो
Share:

बॉलीवुड एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती काफी समय से चर्चाओं में हैं। आजकल वह बहुत कम नजर आती हैं लेकिन जब नजर आती हैं तो उनके वीडियो छा जाते हैं। अब हाल ही में उन्हें और उनके भाई शौविक को जिम के बाहर स्पॉट किया गया है। इस दौरान रिया चक्रवर्ती को देखने के बाद फोटोग्राफर्स ने उनकी फोटो लेनी चाही। वहीं फोटोग्राफर्स ने उनका हाल भी पूछा। कुछ ही देर बाद रिया और उनके भाई अपनी गाड़ी में बैठकर वहां से निकल गए। अब दोनों का यह वीडियो खूब देखा जा रहा है।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Voompla (@voompla)

आप सभी जानते ही होंगे रिया चक्रवर्ती वही अदाकारा हैं जिन्हे बीते साल सुशांत सिंह राजपूत के निधन से जुड़े ड्रग्स मामले में जेल जाना पड़ा था। वैसे अब वो धीरे-धीरे वापस नॉर्मल लाइफ मे आ रही हैं। आजकल उन्हें कई जगहों पर देखा जाने वाला है। वैसे फिलहाल रिया चक्रवर्ती के इस वीडियो को वुम्पला ने अपने इंस्टाग्राम एकाउंट पर शेयर किया है। आपने देखा होगा इससे पहले भी उनके कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो चुके हैं। कई वीडियो में तो वह फोटोग्राफर्स को फोटो लेने से मना करते भी नजर आईं हैं।

बीते दिनों ही उन्हें लेकर उनके दोस्त रूमी जाफरी ने कहा था कि, 'वह इस साल बॉलीवुड की दुनिया में वापसी कर सकती हैं।' कहा जा रहा है रिया चक्रवर्ती साल 2021 में फिल्म चेहरे के जरिए कम बैक करते हुए नजर आ सकती हैं। आप सभी को हम यह भी बता दें कि बीते साल सुशांत सिंह राजपूत के निधन के बाद उनके परिवार की और से रिया चक्रवर्ती के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई थी। केवल यही नहीं बल्कि रिया पर एक्टर को खुदखुशी के लिए उकसाने का भी आरोप लगाया गया था।

फिल्मों में नजर आएंगी शहनाज गिल, शूटिंग के लिए हुईं रवाना!

अंतर्राष्ट्रीय वन्यजीव व्यापार के कारण 60% से अधिक प्रजातियों में आई गिरावट

बंगाल में आज चढ़ेगा सियासी पारा, जब एक ही जिले में गरजेंगे 'शाह' और 'ममता'

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -